वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत, तभी ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी

हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर तब पत्थरबाजी हुई, जब उसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सवार थे. जानें इस मामले के बारे में.

Pinterest
Shilpa Srivastava

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई. जिस समय ये घटना हुई उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत उसमें सफर कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के C4 कोच को काफी नुकसान पहुंचा है. इस मामले की जांच अधिकारी कर रहे हैं. 

बता दें कि मोहन भागवत लखनऊ-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से मेरठ लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई. भागवत को कोई चोट नहीं आई. यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:20 बजे हरदोई जिले के कौढ़ा गांव के पास हुई. इस घटना में ट्रेन की एक खिड़की का शीशा भी टूट गया.

मामले की RPF ने शुरू की जांच:

इस मामले की जांच मेरठ में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कर रही है. इसकी जांच करने के लिए एक स्पेशल टीम पहुंच गई है. मोहन भागवत की बात करें तो वो कड़ी सुरक्षा के साथ रात करीब 9 बजे मेरठ रेलवे स्टेशन पर उतरे और फिर शताब्दी नगर में माधव कुंज के लिए रवाना हो गए. बता दें कि मोहन भागवत 20 और 21 फरवरी को 2 दिन के डायलॉग प्रोग्राम में शामिल होंगे, जिसमें वह खिलाड़ियों और बुद्धिजीवियों से बातचीत करेंगे.

मुंबई-गोवा में भी हुई वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर घटना: 

मुंबई से गोवा के बिजी रूट पर मवेशियों से वंदे भारत एक्सप्रेस टकरा गई. यह घटना 9 फरवरी को हुई. यहां पर यह ट्रेन कई घंटों तक रुकी रही. इस दौरान वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र के कुडाल और सिंधुदुर्ग स्टेशनों के बीच मवेशियों से टकरा गई, जिससे ओवरहेड इक्विपमेंट को नुकसान पहुंचा.

बता दें कि यह यह घटना कोंकण रेलवे लाइन पर सुबह करीब 11:30 बजे हुई. यह ट्रैक पर अचानक आए 3 मवेशियों से टकरा गई. इससे ओवरहेड इक्विपमेंट को काफी नुकसान पहुंचा. इसी से ट्रेन को पावर मिलती है. एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने पर, मवेशी ओवरहेड इक्विपमेंट को सपोर्ट करने वाले पोल से टकरा गए, जिससे वह मुड़ गया.