प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को घरवालों ने दबोचा, नंगा कर पीटा, पिलाया पेशाब, वीडियो में सुने बर्बरता की आपबीती
प्रेमिका के परिवार वालों ने पहले युवक के कपड़े उतारे और फिर उस पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया. इतना ही नहीं कई घंटों तक उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. प्रेमी ने आरोप लगाया है कि परिजनों ने उसे पेशाब तक पिलाने की कोशिश की.
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने की सजा बेहद क्रूर तरीके से दी गई. यह मामला हरदोई के एक गांव का है, जहां युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी.
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को घरवालों ने दबोचा
जानकारी के अनुसार प्रेमिका के परिवार वालों ने पहले युवक के कपड़े उतारे और फिर उस पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया. इतना ही नहीं कई घंटों तक उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. प्रेमी ने आरोप लगाया है कि परिजनों ने उसे पेशाब तक पिलाने की कोशिश की. इस अमानवीय व्यवहार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Also Read
- बच्चों को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहा नोएडा का मानव रचना स्कूल, पैरेंट्स को टारगेट करती हैं टीचर
- UP में RTE के तहत 1.26 लाख गरीब बच्चों को मुफ्त में स्कूल में मिली एंट्री, CM योगी के मंत्री ने बताया
- 'डॉक्टर डेथ' लोगों को मारकर मगरमच्छों को खिलाता था, किडनी रैकेट का सरगना, खौफनाक कहानी जानकर कांप जाएगी रूह
पुलिस ने प्रेमिका के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना ने समाज में प्रेम संबंधों को लेकर परिवारों की मानसिकता और हिंसक व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं. लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर प्रेम जैसे पवित्र रिश्ते को लेकर इतनी हिंसा क्यों?