menu-icon
India Daily

हमीरपुर: सपने में भगवान का आदेश, पोते ने कुल्हाड़ी से दादी को उतारा दिया मौत के घाट

आरोपी का नाम गजेंद्र राजपूत है. घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. गजेंद्र अपनी दादी शोभारानी के घर पहुंचा और बिना किसी बात के उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. दादी बुजुर्ग होने के कारण बच नहीं पाईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद गजेंद्र ने शव को रस्सी से बांधकर चारपाई से बंध दिया.

antima
Edited By: Antima Pal
हमीरपुर: सपने में भगवान का आदेश, पोते ने कुल्हाड़ी से दादी को उतारा दिया मौत के घाट
Courtesy: Pinterest

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने सपने में भगवान का आदेश मिलने का हवाला देते हुए अपनी दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद उसने शव को रस्सी से चारपाई पर बांध दिया और वहीं बैठ गया.

पोते ने कुल्हाड़ी से दादी को उतारा दिया मौत के घाट

आरोपी का नाम गजेंद्र राजपूत है. घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. गजेंद्र अपनी दादी शोभारानी के घर पहुंचा और बिना किसी बात के उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. दादी बुजुर्ग होने के कारण बच नहीं पाईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद गजेंद्र ने शव को रस्सी से बांधकर चारपाई से बंध दिया.

मां को भी की मारने की कोशिश

पुलिस के अनुसार गजेंद्र ने पहले अपनी मां सुमितरानी पर भी हमला करने की कोशिश की. मां खेत जा रही थीं. गजेंद्र कुल्हाड़ी लेकर उनके पीछे दौड़ा. साथ में जा रही एक महिला को भी बचाना पड़ा. चरवाहों ने शोर सुनकर दोनों को किसी तरह बचाया.

मां सुमितरानी ने बताया कि उनका बेटा कई सालों से मानसिक रूप से परेशान था. रविवार को उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी. वह बार-बार कह रहा था कि सपने में भगवान आए थे और बोले थे- 'जो सामने आए उसे मार दो.' इसी बात को लेकर वह उत्तेजित हो गया और घर से निकलकर यह वारदात कर डाली.

मृतका शोभारानी के बेटे बहादुर राजपूत ने बताया कि वह घर पर ही था. गजेंद्र अचानक आया, गालियां देने लगा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. वह भागकर जान बचाने में सफल रहा, लेकिन उसकी मां को अकेला पाकर गजेंद्र ने क्रूरता से हत्या कर दी.
तीन महीने पहले गजेंद्र को बीमारी के चलते बेड़ियों में बांधकर रखा गया था. परिवार वाले उसे इलाज कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस बार घटना इतनी भयानक हो गई.

स्थानीय लोगों में इस घटना से काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ. परिवार की हालत पहले से ही खराब थी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले की जांच चल रही है.