बेटी की मौत के बाद 6 महीने तक शव के साथ कमरे में बंद रहा पिता, अब पुलिस ने घर से निकाला कंकाल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पिता ने अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं में उसझ कर अपनी बेटी के शव को महीनों तक घर में रखा. इतना ही नहीं जब दुर्गंध को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया तो शव को घर में बंद कर के फरार हो गया.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिसमें अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं में उलझे एक व्यक्ति ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. यह मामला रिटायर्ड शिक्षक उदय भानू विश्वास और उसकी बेटी प्रियंका से जुड़ी है. इस मामले में पिता ने बेटी की मौत के बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को घर में ही सड़ने के लिए छोड़ दिया.
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उदय भानू की पत्नी ने 2013 में आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से बीमार हो गए थे. उन्होंने परिवार के रिश्तेदारों पर तंत्र-मंत्र करने का शक किया और सोचा कि उनकी पत्नी को उनसे छीन लिया गया. इसके बाद उन्होंने सभी रिश्तेदारों से दूरी बना ली और बेटी प्रियंका के साथ अलग-थलग जीवन जीने लगे.
घर के अंदर मिला बेटी का शव
परिवार वालों ने उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2025 में प्रियंका की तबीयत बिगड़ने पर उदय भानू ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बजाय तांत्रिक क्रियाओं और झाड़-फूंक का सहारा लिया. उन्होंने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से मदद नहीं मांगी.
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 के बाद प्रियंका घर से बाहर नहीं निकली और नवंबर में उसकी मौत हो गई. जिसके बाद पिता ने शव पर परफ्यूम छिड़ककर बदबू छिपाता रहा, लेकिन जब दुर्गंध नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने मकान को ताला लगाकर हरिद्वार और देहरादून की ओर चले गए. रिश्तेदारों को उन्होंने बेटी के इलाज का झूठा बहाना बताया.
बेटी की मौत के बाद पिता फरार
पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो उदय भानू ने कबूल किया कि वे हरिद्वार पहुंचे थे और वहां कई पुजारियों से शव का अंतिम संस्कार कराने की प्रक्रिया और खर्च की जानकारी ली. पुजारियों ने करीब आठ हजार रुपये का अनुमान लगाया, लेकिन इतने दिनों बाद घर लौटकर कार्रवाई करने की हिम्मत उनमें नहीं हुई. इसके बाद वह मकान को बंद छोड़कर सब को झूठ बोलते रहे.
यह मामला लोगों की नजर में तब तब सामने आया जब परिजनों ने 6 महीने से बंद पड़े मकान का दरवाजा खुलवाया. जब घर के अंदर गए तो चारों ओर कूड़ा-कचरा, सड़ा-गला सामान और तेज दुर्गंध फैली हुई थी. इतना ही नहीं कमरे में प्रियंका का कंकाल पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और उदय भानू को हिरासत में ले लिया. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि प्रियंका की मौत कैसै हुई, उसके बचे हुए शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
और पढ़ें
- धुरंधर 2 ने कर दिया कमाल! रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड; इन फिल्मों को चटाई धूल
- ईरान के साथ फिर हुआ धोखा! शांति वार्ता में तेहरान को उलझा कर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ट्रंप ने चला शातिर चाल
- CSK vs DC: ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट के बाद मचा बवाल! ग्लव्स पलटा मैच का नतीजा, अंपायर से भिड़े डीसी के खिलाड़ी और कोच