'डार्लिंग मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट करवा दिए' कौन है LU का प्रोफेसर परमजीत सिंह जिसने छात्रा से की ये हरकत?
लखनऊ यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह का एक शर्मनाक ऑडियो सामने आया है. आईए जानते हैं कौन है ये बेशरम प्रोफेसर.
लखनऊ यूनिवर्सिटी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर एक छात्रा से फोन पर अश्लील बातचीत करने का गंभीर आरोप लगा है. इस शर्मनाक घटना का कथित ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
ऑडियो क्लिप वायरल
वायरल हो रही इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की बातें बहुत हैरान करने वाली हैं. आरोपी परमजीत सिंह छात्रा से न सिर्फ अश्लील भाषा में बात कर रहा है, बल्कि उसे 'डार्लिंग' कहकर बुला रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऑडियो में प्रोफेसर कह रहा है कि उसने छात्रा के लिए दोनों परीक्षा पेपर पहले ही आउट करवा दिए हैं. इसके बाद वह छात्रा से मिलने का दबाव बनाता है.
विश्वविद्यालय प्रशासन का कड़ा एक्शन
गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल कदम उठाए हैं. अधिकारियों ने कहा है कि संस्थान की गरिमा बिगाड़ने वाले किसी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच के लिए समिति बनी है. कुलपति जे पी सैनी ने आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.