यूपी BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! काशी-ब्रज की नई टीम घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय कार्यसमितियों का गठन किया है. काशी और ब्रज की घोषित टीमों में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और सदस्यों को जिम्मेदारी मिली है. नई नियुक्तियों से संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Social Media
Kuldeep Sharma

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय कार्यसमितियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए नई टीमों की घोषणा की है. तीन सितंबर 2026 को जारी सूची में काशी और ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद इन समितियों की घोषणा की गई.

काशी में संगठन को मिला नया स्वरूप

काशी क्षेत्र की कार्यसमिति में नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार क्षेत्रीय महामंत्री, दस क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्य शामिल किए गए हैं. सूची में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर विपिन सिंह, अवधेश गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, सर्वेश कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, सुनील पटेल, अमित राय, भानु प्रताप सिंह, राकेश शर्मा और नवरत्न पाठी के नाम दर्ज हैं. महामंत्रियों में कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, अनूप जायसवाल और अजीत रावत शामिल हैं.


काशी के मंत्रियों और सदस्यों को जिम्मेदारी

क्षेत्रीय मंत्री पद पर सतीश पाण्डेय, प्रवीण सिंह गौतम, देवेंद्र मौर्य, रामसुंदर निषाद, राजेश राजभर, विजय यादव, डॉ. अभिषेक रावत, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी और अजीत सिंह को जगह मिली है. सदस्यों में डॉ. उत्तम ओझा, अशोक मिश्रा और शक्तिकांत पाण्डेय के साथ प्रमोद कुमार सिंह, विक्रम सिंह, अखण्ड सिंह, सोनू पंडित, संजय सिंह त्रिलोक चंदी, रमेश पाण्डेय, सुबोध सिंह, अनिल गुप्ता और अजय उपाध्याय शामिल हैं.

ब्रज क्षेत्र में पांच साल बाद नई टीम

ब्रज क्षेत्र की नई कार्यसमिति में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 13 सदस्य बनाए गए हैं. उपाध्यक्षों में निवेदिता श्रीवास्तव, गिरिराज सिंह कुशवाहा, शरद महेश्वरी, रितु दिवाकर, अनुराग पाण्डेय, सुग्रीव सिंह चौहान, अरुण गुप्ता, प्रवीण राज सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह और चौधरी नेत्रपाल सिंह शामिल हैं. महामंत्रियों में संजीव शर्मा एडीओ, राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक कुमार पिप्पल और मुकेशिका सिंह राघव के नाम हैं.

ब्रज में इन नेताओं को भी मिली जगह

ब्रज क्षेत्र के मंत्रियों में बबलू लोधी, दीपक सोनकर, स्व. सतनाम सिंह, मनीष गौतम, डी.एस. लोधी, बीना लवानिया, महेश राठौर, डॉ. आदेश गंगवार, वीरेंद्र शाक्य और महेश योगी शामिल हैं. सदस्यों में शेर सिंह भदौरिया, सत्यमान सिंह भदौरिया, पवन शर्मा, सुनीता साख्स्तव, प्रदीप चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल, निर्मल सिंह धनगढ़, बाबी कश्यप एंड, संजीव प्रताप सिंह, डॉ. अवधेश रावत, चंचल गंगवार, वीर सिंह पाल और यतिन भाटिया के नाम दिए गए हैं.