FIFA World Cup 2026

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 20 सेक्टरों को होगा सीधा फायदा

इस क्लोवर लीफ के बनने से एलिवेटेड रोड पर बीच में ही चढ़ने और उतरने की सुविधा मिल जाएगी. अभी लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी. 4.5 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एलिवेटेड रोड पर दोनों तरफ नॉइज बैरियर भी लगाए जाएंगे.

X
Antima Pal

नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड को स्थानीय लोगों के लिए और अधिक उपयोगी बनाने का बड़ा कदम उठाया है. शनिवार को बरौला टी-प्वाइंट (पिलर नंबर-59) पर 67.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्लोवर लीफ (डायमंड इंटरचेंज) का शिलान्यास किया गया. 

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड को मिलेगा बड़ा बूस्ट

इस क्लोवर लीफ के बनने से एलिवेटेड रोड पर बीच में ही चढ़ने और उतरने की सुविधा मिल जाएगी. अभी लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी. 4.5 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एलिवेटेड रोड पर दोनों तरफ नॉइज बैरियर भी लगाए जाएंगे. इसके लिए करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इससे आसपास रहने वाले लोगों को ट्रैफिक का शोर और धुआं कम परेशान करेगा.

यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-40 आगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक फैला हुआ है. इसकी कुल लागत 608 करोड़ रुपये है. निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था और नवंबर 2024 में इसे यातायात के लिए खोल दिया गया था. लेकिन बरौला टी-प्वाइंट पर उचित प्रवेश-निकास न होने के कारण स्थानीय लोग इसका पूरा फायदा नहीं ले पा रहे थे.


दो साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

प्राधिकरण का लक्ष्य है कि क्लोवर लीफ का निर्माण दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाए. इसके बनने के बाद लगभग 4 लाख लोगों को रोजाना फायदा मिलेगा. सेक्टर-74 से 79 तक की 49 सोसायटियों में रहने वाले करीब 3 लाख लोग और सेक्टर-101, 104, 107, 119, 120, 121 की 29 सोसायटियों में रहने वाले 1 लाख लोग सीधे लाभान्वित होंगे. 

इसके अलावा सेक्टर-42, 47, 48, 49 और हाजीपुर, बरौला, सलारपुर गांव के निवासियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. कुल मिलाकर 20 सेक्टर इससे जुड़ेंगे.