FIFA World Cup 2026

आखिरी पलों में टूटा दक्षिण अफ्रीका का सपना, कप्तान यूस्टाकियो के ऐतिहासिक गोल से पहली बार राउंड ऑफ 16 में पहुंचा कनाडा

FIFA World Cup 2026 में कनाडा ने स्टॉपेज टाइम में स्टीफन यूस्टाकियो के गोल से दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया.

X
Ashutosh Rai

FIFA World Cup 2026: लॉस एंजिल्स में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में रविवार की रात एक ऐसा मुकाबला खेला गया जो देखने वालों के दिल में लंबे समय तक रहेगा. दक्षिण अफ्रीका ने पूरे नब्बे मिनट अपना दिल और जान लगाकर बचाव किया. आखिरी पलों में कनाडा के कप्तान स्टीफन यूस्टाकियो ने स्टॉपेज टाइम में गोल दागकर इतिहास रच दिया.

 पूरे मैच में बाफाना-बाफाना की दीवार नहीं टूटी

दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में जो रक्षात्मक खेल दिखाया वह किसी भी फुटबॉल प्रेमी को चकित कर देने वाला था. जोनाथन डेविड, तानी ओलुवासेयी और टैजोन बुकानन जैसे खतरनाक खिलाड़ियों के हर हमले को दक्षिण अफ्रीकी डिफेंडरों ने बहादुरी से रोका. गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स ने कई बड़े बचाव किए, जबकि ऑब्रे मोडिबा ने गोल लाइन पर एक ऐसा बचाव किया जो इस वर्ल्ड कप के यादगार पलों में से एक बन गया. सिम्फिवे मबोकाजी ने जोनाथन डेविड को लगभग पक्के गोल से रोककर पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया.


कनाडा रच रहा इतिहास

इस जीत के साथ कनाडा ने अपने देश के वर्ल्ड कप इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ा. पहले ग्रुप स्टेज पार करना और अब नॉकआउट में पहली जीत दर्ज करना कनाडाई फुटबॉल के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब राउंड ऑफ 16 में उनका सामना नीदरलैंड और मोरक्को के बीच मैच के विजेता से होगा.