menu-icon
India Daily

केसरिया रंग में नए लुक के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ रंग बदलना ही नहीं, बल्कि यात्रियों के आराम को बढ़ाना भी मुख्य लक्ष्य है. ट्रेन की सीटों में अब ज्यादा नरम और आरामदायक गद्दे लगाए जा रहे हैं. लंबी यात्रा में थकान कम हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
केसरिया रंग में नए लुक के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Courtesy: Pinterest

झांसी: भोपाल-दिल्ली रूट पर चलने वाली प्रसिद्ध रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही यात्रियों को नया आकर्षक रूप दिखाने वाली है. यह ट्रेन अब केसरिया (केसर) रंग में रंगी जा रही है, जो देखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगेगा. साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कई आधुनिक बदलाव भी किए जा रहे हैं.

नए लुक के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

झांसी स्थित रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में इस ट्रेन का कायाकल्प तेजी से चल रहा है. यहां आधुनिक रोबोटिक मशीनों की मदद से काम हो रहा है, जिससे रंगाई बेहद सटीक और टिकाऊ हो सकेगी. रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल से पेंट की गुणवत्ता बहुत अच्छी आएगी और ट्रेन लंबे समय तक नई जैसी बनी रहेगी.

यात्रियों के आराम को बढ़ाना भी मुख्य लक्ष्य

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ रंग बदलना ही नहीं, बल्कि यात्रियों के आराम को बढ़ाना भी मुख्य लक्ष्य है. ट्रेन की सीटों में अब ज्यादा नरम और आरामदायक गद्दे लगाए जा रहे हैं. लंबी यात्रा में थकान कम हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया गया है. खासतौर पर एक्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बों में पैर रखने वाले फुटरेस्ट का आकार बढ़ा दिया गया है, ताकि यात्री आराम से पैर फैला सकें.

मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट्स की जगह भी सुधार दी गई है. अब ये पॉइंट्स आसानी से पहुंच वाले स्थान पर लगाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को चार्जिंग के लिए परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा हाथ धोने वाले सिंक की गहराई बढ़ाई गई है ताकि इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाए. शौचालयों में रोशनी को और बेहतर तथा आधुनिक बनाया गया है, जो सफाई और सुविधा दोनों को बढ़ाएगा.