पाकिस्तान के झंडे पर नाबालिग लड़के से जबरन कराई पेशाब, UP के अलीगढ़ से आया खौफनाक Video
UP Aligarh Video: अलीगढ़ में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने पोस्टर निकालकर भागने पर एक नाबालिग लड़के को पकड़कर उससे पाकिस्तान के झंडे पर पेशाब करवाई.
UP Aligarh Video: रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक नाबालिग मुस्लिम लड़के से जबरन पाकिस्तान के झंडे पर पेशाब कराई गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ कुछ लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे और उसके खिलाफ पोस्टर भी लगा रहे थे. कथित तौर पर एक लड़का पोस्टर निकालकर भाग गया तो लोगों ने उसके दोस्त को पकड़कर उससे पाकिस्तान के झंडे पर पेशाब कराई और भारत माता की जय के नारे लगवाए. कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई.
लड़के का नाम बुरहान बताया जा रहा है. उसकी जबरन कॉलर पकड़कर भारत माता की जय के नारे लगवाए गए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नाबालिग लड़का पाकिस्तान के झंडे पर तिरंगा करता दिख रहा है.
सामने आया घटना का Video
Also Read
- डीयू के प्रोफेसर्स ने अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस से मंच पर लगाई आग, स्टूडेंट्स को दिया यादगार फेयरवेल
- बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था मासूम, तभी सोसायटी की बालकनी से गिरा गमला, दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत
- Viral Video: नशे में धुत युवक ने 80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़कर काटा बवाल, वीडियो में देखें बीच चौराहे पर कैसे मची अफरा-तफरी
पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे एक दक्षिणपंथी ने बताया, "हम पाकिस्तान के खिलाफ विरोध कर रहे हैं. पोस्टर लगा रहे हैं. और यह लड़का पोस्टर निकाल कर भाग रहा है. यह सब पाकिस्तानी हैं, जो भारत में रह रहे हैं."
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने रिट्वीट करते हुए लिखा- इस प्रकरण के संबंध में शिकायत दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वीडियो और फोटो के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.