Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

अरे दादा...धुआं फेंक गई, स्टार्ट ही नहीं हुई, यूपी पुलिस की 'डायल 112' का खस्ताहाल देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ले लिये मजे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बवाल काट रहा है जिसमें यूपी पुलिस की एक कार सड़क पर धुआं फेंकते हुए दिखाई दे रही है. पुलिसकर्मी उस कार को स्टार्ट करने की भरसक कोशिश कर रहे हैं लेकिन गाड़ी की हवा निकल जाती है.  इस वीडियो को समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिससे यह वीडियो और भी सुर्खियों में आ गया.

Sagar Bhardwaj

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बवाल काट रहा है जिसमें यूपी पुलिस की एक कार सड़क पर धुआं फेंकते हुए दिखाई दे रही है. पुलिसकर्मी उस कार को स्टार्ट करने की भरसक कोशिश कर रहे हैं लेकिन गाड़ी की हवा निकल जाती है.  इस वीडियो को समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिससे यह वीडियो और भी सुर्खियों में आ गया. अखिलेश यादव ने इस वीडियो के साथ चुटकी लेते हुए उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है.

धुआं दे गई यूपी पुलिस की कार

वीडियो में आप देखेंगे कि पुलिस की एक कार सड़क के किनारे खड़ी है. स्कूल की कुछ छात्राएं अपनी साइकिल से गुजर रही हैं और कुछ अन्य यात्री भी अपने अपने वाहनों से सड़क से गुजर रहे हैं और पुलिस की धुआं फेंकती कार को दूर तक देखते जा रहे हैं. सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने इस कार का वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो आग लगा रहा है.

अखिलेश यादव ने लिए मजे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'लोग ऐसे ही नहीं कहते हैं कि भाजपा राज में पुलिस व्यवस्था का धुआं निकल गया है. ‘नंबर बदलने’ से सुधार नहीं होगा.' उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं. अखिलेश यादव ने इस वीडियो के जरिए सरकार की आलोचना करते हुए यह संदेश दिया कि राज्य में पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे में सुधार की आवश्यकता है.

यूपी सरकार पर तंज

अखिलेश यादव का यह वीडियो पोस्ट राज्य में बढ़ती कानून-व्यवस्था की समस्याओं और पुलिस विभाग की अव्यवस्था पर तंज था. उन्होंने इस वीडियो के जरिए न केवल सरकार पर बल्कि पुलिस विभाग पर भी सवाल उठाया. यादव का कहना था कि अगर पुलिस गाड़ियों से धुआं निकल रहा है, तो यह सरकार की निष्क्रियता और पुलिस की कड़ी निगरानी की कमी को दर्शाता है.