राजस्थान में सूरज उगल रहा है आग, इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट; 10 मिनट खड़े रहना हुआ मुश्किल
राजस्थान में मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने राजस्थान में हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है. मौसम विभाग की तरफ से आज बाड़मेर, जैसलमैर और आज पास के इलाकों में हीटवेव का येलो अलर्ट है.
राजस्थान में मौसम करवट ले रहा है. मई की शुरूआत से लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की वजह से ज्यादातर इलाकों में आंधी बारिश देखने को मिली है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन अब आने वाले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान कर सकता है. मौसम विभाग ने राजस्थान में हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है. मौसम विभाग की तरफ से आज बाड़मेर, जैसलमैर और आज पास के इलाकों में हीटवेव का येलो अलर्ट है.
रात में भी सताएगी गर्मी
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में राजस्थान नें अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. यानी कहा जा सकता है की यहां दिन के साथ साथ आने वाली दो तीन रातों को गर्मी लोगों का सोना भी मुश्किल कर देगी. इसके साथ ही बता दें की मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में आगले एक हफ्ते के लिए दिन के साथ रात में भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है.
Also Read
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक बताते चले की कल और परसो, यानी 11 और 12 मई से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हो रहा है. जिसका सीधा असर बीकानेर, भरतपुर संभाग, जयपुर के साथ साथ शेखावाटी क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा. इससे इन इलाकों में आंधी और बारिश होगा और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
सर्वाधिक तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड
राजस्थान के बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा चित्तौड़गढ़, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, , उदयपुर, कोटा, नागौर, जालोर, और श्रीगंगानगर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अलवर समेत 10 अलग अलग जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिसके लिए विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी है.