menu-icon
India Daily

'भूत तुम्हारे साथ SEX करना चाहता है', तांत्रिक बनकर महिलाओं के साथ रेप करता रहा ढोंगी, फिर ऐसे खुली पोल

राजस्थान में अंधविश्वास ने एक महिला को खतरे में डाल दिया. एक व्यक्ति ने तांत्रिक बनकर उसके साथ रेप किया और लाखों रुपये भी ठग लिए. हालांकि अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'भूत तुम्हारे साथ SEX करना चाहता है', तांत्रिक बनकर महिलाओं के साथ रेप करता रहा ढोंगी, फिर ऐसे खुली पोल
Courtesy: AI

विश्वास जब अंधविश्वास में बदल जाए तो इंसान की जिंदगी बर्बाद हो सकती है. इसका एक बड़ा उदाहरण सामने आया है. एक व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक बता कर पूजा पाठ करने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये तो ठगे ही, साथ में दुष्कर्ण भी किया. हालांकि जब पूरा मामला सामने आया तो राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुखवीर उर्फ सुरेंद्रर मुख्य रुप से फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. उसने इस घटना को काफी शातिर तरीके से अंजाम देने की कोशिश की हालांकि उसकी पूरी योजना सफल  नहीं हो पाई और वह पकड़ा गया.

 क्या है पूरा मामला?

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताया और फिर महिला को भूत-प्रेत के नाम पर डराता रहा. हालांकि जब पीड़िता ने उसकी शिकायत दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी थाने में की तो मामले की जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है. उम्मीद है कि इस पूछताछ में और भी कई मामले सामने आ सकते हैं.

महिला ने बताया कि आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और कहता था कि उस पर भूत का साया है. इतना ही नहीं तांत्रिक उससे यह भी कहता की भूत उसके साथ शारीरिक रिश्ता बनाना चाहता है. इस समस्या से निकलने के लिए उसने हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन ले जाकर पूजा कराने की एक्टिंग करता था. हालांकि इस दौरान होटल में एक कमरे बुक करता और उसके साथ दुष्कर्म करताथा.

पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी

पीड़िता का कहना है कि उसे यह पूरा खेल समझ में आने लगा लेकिन बदनामी के डर से वह सहती रही. हालांकि बाद में उसने हिम्मत जुटा कर उसकी शिकायत पुलिस में की. आरोपी इतना चालाक था कि पुलिस से बचने के लिए बार-बार नंबर और अपना ठिकाना बदल लेता था. लेकिन पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर उसे उत्तर प्रदेश के मखनपुर से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पूछताछ के दौरान और भी कई खुलासे हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने की बात को स्वीकारा है. लेकिन उन महिलाओं ने बदनामी के डर से कोई शिकायत नहीं की.