राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 बैच की टॉपर और नादौती की SDM काजल मीणा की कहानी अब कामयाबी की नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की मिसाल बन गई है. ST कैटेगरी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 में पहली रैंक हासिल करने वाली काजल मीणा को एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनकी पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम की जड़ों में फैले भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला जमीन से जुड़े एक विवाद में डिक्री जारी करने का है. इसके एवज में SDM काजल मीणा ने शुरुआत में 1 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी. बाद में सौदेबाजी के बाद यह रकम 60 हजार रुपये तय हुई. इसमें से 50 हजार रुपये खुद SDM काजल के लिए और 10 हजार रुपये उनके रीडर दिनेश के लिए तय किए गए थे. शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और काजल मीणा को उनके सहयोगी प्रवीण और रीडर दिनेश के साथ रंगे हाथों दबोच लिया.
>नाम काजल मीणा
>ST कैटेगरी स्टेट टॉपर RAS 2024
>पद SDM नादौती ,जिला करौली, राजस्थान
>काम राजस्व की जिम्मेदारी
>असली काम 60 हजार की की घूंस लेना, 4 लाख और बरामद
>अब क्या रानी झुमके कंगना बनवाने के लिए थोड़ी घूंस भी नहीं ले सकती?
>लिख के ले लीजिए कुछ भी नहीं होगा
>कुछ दिनों बाद… https://t.co/ZIHrvfOtnR pic.twitter.com/F1q2TG5sfo— खुरपेंच (@khurpenchh) April 16, 2026Also Read
चौंकाने वाली बात यह है कि छापे के दौरान टीम को 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
बडौली की रहने वाली काजल मीणा का शैक्षणिक बैकग्राउंड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया है. इससे पहले वह EPFO और दूरसंचार विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं. 2017 में JEN के पद पर चयन होने के बावजूद उन्होंने जॉइन नहीं किया था.
Interviewer: You're an IIT engineer working in tech. Why join civil services?
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) April 17, 2026
Kajal Meena, RAS (2024 batch), state topper (ST): Because a civil servant has authority to bring positive change in people’s lives.
Yesterday she was arrested by the ACB for accepting a ₹60k bribe. pic.twitter.com/OuSZkG9pAL
गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर काजल का एक पुराना मॉक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि IIT से इंजीनियरिंग करने के बाद वह प्रशासनिक सेवा में क्यों आना चाहती हैं? तो उन्होंने बड़ी ही आदर्शवादी बातें करते हुए कहा था कि RAS एक प्रतिष्ठित सेवा है और वह इसके जरिए समाज में बड़ा बदलाव लाना चाहती हैं और लोगों की जिंदगी बेहतर बनाना चाहती हैं.