महिला ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या! 270 किमी दूर नहर में मिली बॉडी; ऐसे खुली पोल

राजस्थान में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी. इस मामले में मृतक की लाश कई दिनों बाद नहर में मिली.

Pinterest
Shanu Sharma

राजस्थान में कुछ दिनों पहले एक आदमी की लाश नहर में मिली थी. जिसके बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी. अब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की पत्नी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पीड़ित की पहचान श्रीगंगानगर जिले के 32 साल के भजनलाल के तौर पर हुई है.

भजन लाल दो बच्चों के पिता थे. उनकी पत्नी इंद्रा देवी उसी गांव में रहने वाले प्रभु दयाल के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में थी. जांच में पता चला पीड़ित की पत्नी और प्रेमी ने मिलकर भजनलाल  को मारने की साजिश रची थी, क्योंकि वह उनके रिश्ते में रुकावट बन गया था.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के प्रेमी दयाल ने एक 15 साल के नाबालिग के साथ मिलकर भजनलाल को उसके गांव के बाहर रोक लिया. इसके बाद उसे डंडों से बहुत मारा और फिर उसका गला घोंट दिया. जिससे भजनलाल बेहोश हो गया. दोनों आरोपी को यह लगा कि शायद भजनलाल मर चूका है. जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे उसके की मोटरसाइकिल पर बिठाकर लगभग 50 किलोमीटर दूर ले गया. हालांकि राश्ते में भजनलाल को होश आया तो फिर से उन्होंने उस पर ईट से हमला कर दिया. 

पती के मर्डर में पत्नी ने दिया प्रेमी का साथ 

अपराध की सीमा तब पार हो गई जब हमला के बाद दोनों ने मिलकर उसकी बॉडी और उसकी मोटरसाइकिल को एक नहर में फेंक दिया. हालांकि नहर में बहाव तेज होने की वजह से भजनलाल का शव 270 किलोमीटर दूर फोलदी जिले में चला गया. जिसके बाद पीड़ित की पहचान की गई और अनजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. लेकिन फिर कोई  भी सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी. लेकिन जब नहर में मोटरसाइकिल मिला तो पुलिस को शक गहरा हो गया और उसकी पत्नी के बारे में जांच शुरु कर दी. जिसमें पता चला कि उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसकी जान ली है. हालांकि देश में इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. सौरभ राजपूत को उसकी पत्नी ने मारकर नीले ड्रम में डाल दिया था, जिसके बाद ऐसे मामले नजर में आने शुरु हो गए हैं.