चूरू: राजस्थान के चुरू जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि यह घटना हमीरवास पुलिस थाने के अंतर्गत थिरपाली टोल प्लाजा के पास पिलानी-सादुलपुर सड़क पर हुई. इस दौरान एक महिंद्रा बोलेरो SUV की एक डंपर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई. एसयूवी पिलानी में एक शादी से लौट रही थी.
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों व्हीकल्स में तुरंत आग लग गई. आग देखते ही स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए दौड़कर आ गए, लेकिन तीन यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. जो लोग घायल हैं, उन्हें पिलानी के बिरला पब्लिक अस्पताल ले जाया गया. फिर बेहतर इलाज के लिए इन्हें जयपुर के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.
STORY | 3 burnt alive, 5 injured as SUV catches fire after colliding with dumper truck in Rajasthan
Three people were charred to death and five seriously injured when an SUV burst into flames after colliding with a dumper truck in Churu district of Rajasthan late Thursday night,… pic.twitter.com/LV47z9NpRy— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026Also Read
SP चुरू निश्चय प्रसाद ने बताया कि कल रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब एक बोलेरो की सामने से आ रही एक कैंपर से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. मृतकों के शव राजकीय भारतीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिए गए हैं, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
Churu, Rajasthan: Last night, three people were killed and five others injured in a major road accident after a Bolero collided head-on with a Camper. The collision resulted in vehicles catching fire. The bodies of the deceased have been kept in the morgue at Rajkiya Bhartiya…
— ANI (@ANI) April 24, 2026
हादसे का पता चलते ही पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को काबू में लिया. सड़क कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान करना मुश्किल है, क्योंकि शव बुरी तरह जल गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवरों तथा गवाहों से पूछताछ कर रही है.
बता दें कि यह दुर्घटना पिछले महीने जालौर जिले में हुई एक अन्य घटना जैसी ही है. जहां एक फ्यूल टैंकर पलट गया था और उसमें आग लग गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.