menu-icon
India Daily

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑडी की टक्कर से तुर्की की महिला की मौत, CCTV फुटेज में देखें दर्दनाक हादसा

मोहाली के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार ऑडी कार की टक्कर से तुर्की की महिला मावलूदा की मौत हो गई. वह सड़क पार कर रही थीं तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑडी की टक्कर से तुर्की की महिला की मौत, CCTV फुटेज में देखें दर्दनाक हादसा
Courtesy: Pinterest

मोहाली: पंजाब के मोहाली में सोमवार देर रात एक दुखद सड़क हादसे में एक विदेशी नागरिक की जान चली गई, जब वह सड़क पार कर रही थी और एक तेज रफ़्तार Audi कार ने उसे टक्कर मार दी. यह घटना शहर के VIP रोड पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुई. पीड़ित की पहचान तुर्की की रहने वाली मावलुदा के तौर पर हुई है, वह EmCare हॉस्पिटल में एक मरीज से मिलने के बाद अपनी एक दोस्त के साथ बाहर निकली थी.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक मावलुदा और उसकी दोस्त पैदल सड़क पार करने की कोशिश कर रही थीं, तभी एक तेज रफ़्तार काली Audi कार अचानक उनके पास आई और उन्हें जोर से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह लगभग 15 फीट हवा में उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी. मावलुडा को गंभीर चोटें आईं और ज्यादा खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

देखें वीडियो

पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. उस फुटेज में तेज रफ्तार कार को महिला को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार की पहचान की जा सके और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है. कार के नंबर और चालक की पहचान करने के लिए आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि यह मामला हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है. आरोपी चालक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड पर अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.