पंजाब के तरनतारन जिले के एक कॉलेज में सोमवार को एक छात्र ने अपनी महिला सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. गोलीबारी की घटना कक्षा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यह घटना उस्मा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में घटी. गोली चलाने वाले की पहचान मलियान गांव निवासी प्रिंस राज के रूप में हुई, जबकि छात्रा की पहचान नौशेहरा पन्नुआन की संदीप कौर के रूप में हुई. दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस राज पीठ पर बैग लटकाए कक्षा में प्रवेश करते हुए दिखाई देतeहैं. वे कौर और एक अन्य महिला सहपाठी के पास जाकर उनसे संक्षिप्त बातचीत करते हैं. इसके बाद तीनों कक्षा के पीछे की सीटों पर जाकर बैठ जाते हैं और बातचीत जारी रखते हैं.
#BREAKING A young man shot dead a student of Law College in Usma village of Tarn Taran and then committed suicide by shooting himself
— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) February 9, 2026
woman has been identified as Sandeep Kaur, and the man as Prince Raj, a resident of Mallian village in Tarn Taran.#PunjabPolice #Tarntaran pic.twitter.com/XReXMWWRul
कुछ ही देर बाद, वीडियो में दिखाया गया है कि प्रिंस राज अचानक खड़ा हो जाता है और दोनों महिलाओं की ओर पीठ करके अपना बैग खोलता है. वह बंदूक निकालता है, मुड़ता है और कौर पर बिल्कुल करीब से गोली चला देता है. कौर ज़मीन पर गिर जाती है और दूसरी सहपाठी सदमे से पीछे हट जाती है. फिर प्रिंस राज बंदूक को अपनी कनपटी पर रखकर गोली चला देता है और जमीन पर गिर पड़ता है.
फुटेज में देखा जा सकता है कि गोली चलने के तुरंत बाद कक्षा के अंदर मौजूद छात्र घबराकर कमरे से बाहर भागने लगे. हत्या-आत्महत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है.
नोट: अगर आपके मन में कभी सुसाइड करने का ख्याल आए तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं. इससे आप अपनी परेशानी का हल निकाल सकते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं.