menu-icon
India Daily

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी

पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. होशियारपुर में 96 मिमी, लुधियाना में 10.6 मिमी, पठानकोट में 17 मिमी और मोहाली में 10 मिमी वर्षा हुई है. इन आंकड़ों से साफ है कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश संभव है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी
Courtesy: Pinterest

Punjab Rain: पंजाब में मानसून फिर रफ्तार पकड़ने वाला है. 22 जुलाई को राज्य के 6 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब के मैदानी इलाकों पर भी साफ नजर आने लगा है. सोमवार को पंडोह डैम से 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.

इससे ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. बीबीएमबी प्रशासन ने एहतियातन डैम के पांच गेट खोल दिए हैं. हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को नदी के किनारे न जाने की अपील की गई है.

तापमान में भारी गिरावट दर्ज

सोमवार को बारिश के बाद पंजाब के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई है. अधिकतम तापमान औसतन 5.7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

कहां-कहां हुई कितनी बारिश

पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. होशियारपुर में 96 मिमी, लुधियाना में 10.6 मिमी, पठानकोट में 17 मिमी और मोहाली में 10 मिमी वर्षा हुई है. इन आंकड़ों से साफ है कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश संभव है.

अगले 4 दिन का मौसम पूर्वानुमान

22 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 23 जुलाई को सिर्फ पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में अलर्ट रहेगा. 24 जुलाई को यलो अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर और होशियारपुर में लागू होगा. 25 जुलाई को पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी

पंडोह डैम से छोड़े गए पानी की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है. हालांकि यह अभी खतरे के निशान 2941 फीट से नीचे है, पर डैम प्रबंधन ने सुरक्षा को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं.

प्रमुख शहरों का मौसम हाल

अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम हल्का ठंडा और आरामदायक बना रहेगा.