menu-icon
India Daily

सीएम मान ने पंजाब के मजदूरों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का किया ऐलान

पंजाब विधानसभा में बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान सीएम ने न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
सीएम मान ने पंजाब के मजदूरों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का किया ऐलान
Courtesy: @bindass_ladki

मजदूर दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के मजदूरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. पंजाब विधानसभा में बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान सीएम ने न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है. 

चार साल बाद आई मजदूरों की याद

वहीं मान सरकार के इस फैसले पर विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मान सरकार को अचानक चार साल बाद मजदूरों की याद क्यों आई, जबकि हर छह महीने में उनके वेतन पर चर्चा होनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि आज पंजाब में मजदूरी कम है और मैं इस मजदूर दिवस पर मांग करता हूं कि इसे बढ़ाया जाएग. वहीं न्यूनतम मजदूरी पाने वाले मजदूर 700 रुपए प्रतिदिन की मांग कर रहे हैं.

राजा वडिंग ने कहा कि यह चर्चा केवल मजदूर दिवस के लिए बुलाई गई थी लेकिन इसका मकसद विश्वास प्रस्ताव लाना था ताकि भविष्य में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव न लाया जा सके. उन्होंने दावा किया  कि बीजेपी राघव चड्ढा और संदीप पाठक के जरिए कई आप विधायकों के साथ लगातार संपर्क में है और हो सकता है कि अंदर काने कुछ गड़बड़ चल रही हो.

6-9 मई तक मान की धन्यवाद यात्रा

सीएम मान 6 से 9 नई तक पंजाब में धन्यवाद यात्रा करेंगे. इस दौरान मान गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ लाए गए सख्त सजा के प्रावधान वाले बिल 'जागत जोत श्री श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन बिल' जो अब कानून बन चुका है, को लेकर लोगों का धन्यवाद करेंगे.