menu-icon
India Daily

पंजाब में 681 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन से पहले अनुभव की शर्त जरूर पढ़ें

पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 681 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन 10 जुलाई से पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
पंजाब में 681 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन से पहले अनुभव की शर्त जरूर पढ़ें
Courtesy: ChatGpt

अगर आप भी पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए यह अहम खबर है. पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के कई पदों पर भर्ती निकली है. जानकारी के अनुसार 681 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार, 10 जुलाई से शुरू हो गई है. यह भर्ती पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के माध्यम से की जाएगी. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए सरकार ने पात्रता संबंधी कुछ अनिवार्य शर्तें तय की हैं. खास बात यह है कि फ्रेशर्स को आवेदन की अनुमति नहीं होगी. केवल निर्धारित अनुभव और आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

अनुभव और CITS सर्टिफिकेट अनिवार्य

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) के साथ कम से कम तीन वर्ष का व्यावहारिक या शिक्षण अनुभव होना जरूरी है. वहीं इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारकों के लिए न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास CITS (Craft Instructor Training Scheme) का प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक है.

10वीं में पंजाबी विषय होना जरूरी

भर्ती के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पास किया हो. सरकार का उद्देश्य योग्य और प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन करना है, ताकि तकनीकी शिक्षा संस्थानों में बेहतर गुणवत्ता वाले प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा सके.

आयु सीमा और परीक्षा का नियम

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी. परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी.