PM मोदी आज पंजाब दौरे पर, जालंधर से 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन और नई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर दौरे पर रहेंगे. वह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब के महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंच रहे हैं. उनका यह दौरा रेलवे विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी के बीच चलने वाली संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश को संबोधित भी करेंगे. माना जा रहा है कि अपने भाषण में वह पंजाब के विकास से जुड़ी कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं.
आदमपुर से जालंधर कैंट तक रहेगा तय कार्यक्रम
प्रधानमंत्री का विशेष विमान आदमपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा. वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए पीएपी परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन जाएंगे. रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह मंच से जनता को संबोधित करेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम को वापस रवाना होंगे.
ऐसा रहेगा प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर पीएपी परिसर के हेलीपैड पहुंचेंगे.
- करीब 3 बजकर 55 मिनट पर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.
- 3 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक जालंधर कैंट सहित देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.
- शाम 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक देश को संबोधित करेंगे. इस दौरान रेल मंत्री के भी संबोधन की संभावना है.
- इसके बाद शाम 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री की वापसी होगी.
जालंधर में हाई अलर्ट-सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. विशेष सुरक्षा समूह, पंजाब पुलिस, रेलवे पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं. रेलवे स्टेशन, कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी मार्ग की कई बार सुरक्षा जांच की जा चुकी है. डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.
Also Read
- Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बढ़ा मौसम का कहर, देहरादून समेत इन 10 जिलों में बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
- एयर इंडिया का नया स्मार्ट ऐप लॉन्च, टिकट बुकिंग से बैगेज ट्रैकिंग तक मिलेगी सुविधा; फ्लाइट लेट होने पर होटल और कैब?
- पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, क्या आज बदले दाम? टंकी फुल कराने से पहले जरूर देखें अपने शहर का भाव
स्वास्थ्य विभाग ने भी चार विशेष चिकित्सा दल तैनात किए हैं. इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट और फार्मासिस्ट शामिल हैं. सभी टीमों को अत्याधुनिक एंबुलेंस, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आपातकालीन दवाइयों और आवश्यक रक्त यूनिट के साथ तैयार रखा गया है.