पंजाब: पंजाब सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां दिलाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के 'रोजगार क्रांति' अभियान के अगले चरण में 52 युवाओं को नौकरी का तोहफा मिला है.
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज 52 उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे. इनमें कार्टोग्राफर, क्लर्क, अटेंडेंट समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई. अब इन 52 घरों में रोजगार की रोशनी जल गई है.
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 9, 2026
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा- मान सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है. हम न सिर्फ नौकरियां दे रहे हैं बल्कि पारदर्शी तरीके से दे रहे हैं.'
उन्होंने नए नियुक्त कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने पद पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करें. मंत्री ने कहा- 'सरकार की नौकरी जनसेवा का माध्यम है. आपको लोगों की समस्याएं सुननी हैं, उन्हें सही समय पर समाधान देना है. ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारी ही समाज का सम्मान हासिल करते हैं.'
मान सरकार ने सत्ता संभालते ही युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर देने का बड़ा अभियान शुरू किया था. पिछले समय में हजारों युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी मिल चुकी है. इस बार भी 52 युवा सरकारी महकमों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे.
सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब का हर योग्य युवा को रोजगार मिले. इसके लिए लगातार भर्ती प्रक्रियाएं चलाई जा रही हैं. मंत्री ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखते हुए और मेरिट के आधार पर ही नियुक्तियां की जा रही हैं. किसी भी तरह की सिफारिश या भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.