ISI-Backed Babbar Khalsa Terrorist: पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम! बब्बर खालसा के दो आतंकी अरेस्ट, ISI से जुड़े तार
ISI-Backed Babbar Khalsa Terrorist: पंजाब पुलिस ने जालंधर में पाकिस्तान समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकियों का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया और 2.5 किलो विस्फोटक तथा रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया. जांच में पता चला कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित था और पंजाब में टारगेटेड हमले की तैयारी कर रहा था.
ISI-Backed Babbar Khalsa Terrorist: जालंधर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकियों का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से 2.5 किलो IED/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि यह आईईडी एक टारगेटेड हमले के लिए तैयार किया गया था और समय रहते इसकी रोकथाम कर ली गई.
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस मॉड्यूल के पीछे ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमराई थे. स्थानीय संचालन का नेतृत्व बीकेआई का सरगना हरविंदर सिंह रिंदा कर रहा था. जांच में यह भी पता चला कि मॉड्यूल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित था. हैंडलरों और BKI के शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय आतंकियों के माध्यम से पंजाब में आतंक फैलाने की योजना बनाई थी.
रिमोट कंट्रोल से खतरे की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि बरामद IED और रिमोट कंट्रोल से साफ है कि आतंकी किसी विशेष हमले की तैयारी में थे. यह कार्रवाई पंजाब की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पंजाब पुलिस पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और संगठित अपराध नेटवर्क को समाप्त करने के अपने मिशन पर अडिग है. सुरक्षा एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क पर पैनी नजर रख रही हैं.'
Also Read
- बुजुर्ग महिला को घरेलू नुस्खा पड़ा भारी, पीठ दर्द के लिए निगल गई 8 जिंदा मेंढक और फिर...
- IIIT रायपुर के छात्र ने क्लासमेट्स की तस्वीरों के साथ की छेड़छाड़, AI से बनाई अश्लील फोटो, CM ने लिया संज्ञान
- IND vs WI: 'दोस्त पर आई मुसीबत तो ढाल बने शुभमन गिल', टीम से बाहर होने के खतरे के बीच सुदर्शन को कराया जमकर अभ्यास
कानूनी कार्रवाई में पंजाब पुलिस
एसएसओसी अमृतसर में यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाएंगी कि आतंकियों की योजना कितनी व्यापक थी और संभावित लक्ष्यों पर क्या हमला करने की तैयारी थी. पुलिस का कहना है कि यह सफलता पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम साबित होगी.