फ्री इलेक्ट्रिसिटी से आम आदमी क्लीनिक तक… CM मान ने पूरे किए ये वादे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पिछले चार सालों में आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं.
पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पिछले चार सालों में आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं. बिना भ्रष्टाचार और सिफारिश के युवाओं को नौकरियां, मुफ्त इलाज, किसानों को पानी-बिजली और पारदर्शी शासन, ये सब आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं. यहां हम आपको भगवंत मान की कुछ उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से पंजाब काफी आगे बढ़ा है.
रोजगार और युवा सशक्तिकरण:
मान सरकार का सबसे बड़ा काम है पारदर्शी भर्ती. अब तक 67,037 युवाओं को बिना किसी सिफारिश के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं. पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई गई है. युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए 25 नई आईटीआई खोली जा रही हैं और तकनीकी शिक्षा पर खूब निवेश किया जा रहा है. अब पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार नहीं घूम रहे, बल्कि सरकारी नौकरी पा रहे हैं.
स्वास्थ्य सेवाएं- आम आदमी क्लीनिक:
पंजाब के हर कोने में आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं. यहां गरीब से गरीब व्यक्ति को मुफ्त डॉक्टर, जांच और दवाइयां मिल रही हैं. गंभीर बीमारियों का भी मुफ्त इलाज हो रहा है. अब लोगों को महंगे अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. स्वास्थ्य सेवाएं घर के पास पहुंच गई हैं.
किसानों का कल्याण:
किसान भाइयों के लिए सरकार ने नहरी पानी की व्यवस्था को मजबूत किया है. खेतों तक ज्यादा पानी पहुंच रहा है, जिससे सिंचाई बेहतर हुई है. साथ ही किसानों को खेती के लिए लगातार बिजली भी मिल रही है.
आम जनता को राहत:
हर घर को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है. इससे गरीब परिवारों का बिजली बिल कम हुआ है. बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है, जिससे वे धार्मिक स्थलों पर आसानी से जा पा रहे हैं.
रंगला पंजाब का सपना:
सरकार 'रंगला पंजाब' के संकल्प के साथ नए उद्योग लगा रही है और निवेश को बढ़ावा दे रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में हो रहे इन कामों से पंजाब तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा है.