menu-icon
India Daily

अमित शाह ने पंजाब में चुनावी बिगुल फूंका, भाजपा को सभी 117 सीटों पर लड़ने का निर्देश

इस बैठक में शाह ने राज्य के नेताओं को साफ निर्देश दिया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर पूरे जोर के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी करे. बैठक करीब दो घंटे चली. इसमें शाह ने कहा- 'पंजाब को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता. इसे बचाना है और पुरानी शान वापस लानी है.' 

antima
Edited By: Antima Pal
अमित शाह ने पंजाब में चुनावी बिगुल फूंका, भाजपा को सभी 117 सीटों पर लड़ने का निर्देश
Courtesy: X

पंजाब: केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने पंजाब को आर्थिक संकट से उबारने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बना लिया है. पार्टी अब राज्य में हर नीति और रणनीति इसी लक्ष्य के साथ जोड़कर आगे बढ़ेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में कल रात पंजाब चुनाव रणनीति पर महत्वपूर्ण बैठक हुई.

अमित शाह ने पंजाब में चुनावी बिगुल फूंका

इस बैठक में शाह ने राज्य के नेताओं को साफ निर्देश दिया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर पूरे जोर के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी करे. बैठक करीब दो घंटे चली. इसमें शाह ने कहा- 'पंजाब को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता. इसे बचाना है और पुरानी शान वापस लानी है.' 

भाजपा को सभी 117 सीटों पर लड़ने का निर्देश

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और शहरों में जाकर लोगों के दिल जीतें और पार्टी की बात को आम जनता तक पहुंचाएं. पंजाब की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर बैठक में गहरी चिंता जताई गई. राज्य पर भारी कर्ज, नशीले पदार्थों की समस्या, कानून-व्यवस्था की स्थिति, धार्मिक रूपांतरण और मिट्टी की उर्वरता घटने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे. नेता मानते हैं कि पंजाब को इस आर्थिक दलदल से निकालना बहुत जरूरी है.

अमित शाह ने कहा कि भाजपा जिस भी राज्य में सरकार बनाती है, वहां अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुधारती है. उन्होंने गुजरात, उत्तर प्रदेश और बंगाल के उदाहरण दिए. शाह के अनुसार पंजाब में 'डबल इंजन सरकार' की सबसे ज्यादा जरूरत है, ताकि केंद्र और राज्य मिलकर विकास के काम तेजी से कर सकें.