महाराष्ट्र: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. शिवसेना ने किताब में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार से इस किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. शिवसेना नेताओं ने किताब में बालासाहेब ठाकरे को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी नाराजगी जाहिर की है.
बुधवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना के नेताओं ने सोनिया गांधी की आलोचना की. उन्होंने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. नेताओं का कहना था कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उद्धव ने कांग्रेस से यह किताब स्वीकार की है.
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena leaders Shaina NC, Sanjay Nirupam, Anand Dubey and others protested against Sonia Gandhi's book Belonging, accusing it of whitewashing history and denigrating Veer Savarkar. During the demonstration, they tore pages from the book and demanded that publisher HarperCollins remove passages on pages 201 and 443
— ANI (@ANI) November 18, 2026Also Read
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किताब का नाम भले ही ‘Belonging: A Journey of Love’ है, लेकिन इसमें लिखी बातें प्रेम की नहीं, बल्कि नफरत की कहानी दिखाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के वीर सावरकर के प्रति नकारात्मक सोच दिखाई है.
निरुपम के मुताबिक, सावरकर को महाराष्ट्र में बड़े सम्मान से देखा जाता है और उनके बारे में इस तरह की टिप्पणियां राज्य के लोगों की भावनाओं को आहत कर सकती हैं. शिवसेना नेताओं ने महायुति सरकार से मांग की है कि किताब पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए जाएं. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं.
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena spokesperson Sanjay Nirupam says, "Shiv Sena Pramukh Balasaheb Thackeray carried forward the entire ideology of Hindutva inspired by the Hindutva ideology of Swatantryaveer Savarkar... When Mani Shankar Aiyar became the Petroleum Minister and announced the removal of the plaque installed by Indian Oil in honor of Savarkar at the Cellular Jail, we launched a massive agitation on behalf of the Shiv Sena in Mumbai against Mani Shankar Aiyar and the Congress. The Shiv Sena Pramukh himself came to Shivaji Park and struck Mani Shankar Aiyar's photograph with slippers..."
— IANS (@ians_india) November 18, 2026
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और वीर सावरकर की भूमिका पर भी टिप्पणी की है. उन्होंने लिखा है कि जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों के शासन के दौरान जेल और अत्याचार झेल रहे थे, तब सावरकर अंग्रेजों के सामने दया याचिकाएं लिख रहे थे.
किताब में सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि RSS के कुछ सदस्य अंग्रेज अधिकारियों के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने संगठन की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि RSS कांग्रेस और उसके मूल्यों को हिंदू राष्ट्र बनाने की राह में बाधा मानता रहा है.
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena National Secretary & National Spokesperson Shaina NC says, "Veer Savarkar was a freedom fighter, a torchbearer of independent India. Look at the words that have been used on pages 201 and 443 almost make it out to be as if this is some kind of fascist Hindu regime. Hindutva means justice to all and appeasement to none... You cannot whitewash history. These two pages must be deleted by HarperCollins... Our message is loud and clear: when you talk about belonging, belonging means 140 crore Indians. You cannot whitewash history and the contribution of Veer Savarkar."
— ANI (@ANI) November 18, 2026
शिवसेना नेताओं ने किताब में बाबरी मस्जिद गिराए जाने से जुड़े सोनिया गांधी के कथित भावनात्मक जिक्र पर भी सवाल उठाए. संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि किताब में बाबरी मस्जिद गिरने पर दुख जताया गया है, लेकिन राम मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम पर वैसी भावना नहीं दिखाई गई. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर महायुति और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है.