मुंबई में पटाखों की दुकान में भीषण धमाका, स्लैब गिरा; 16 साल के लड़के की मौत

Mumbai Firecracker Shop Fire: मुंबई में पटाखों की दुकान में लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. सोमवार रात (9 नवंबर) को मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित मालवणी इलाके में एक पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई.

ChatGPT
Shilpa Srivastava

Mumbai Firecracker Shop Fire: मुंबई में पटाखों की दुकान में लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. सोमवार रात (9 नवंबर) को मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित मालवणी इलाके में एक पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बहुत ज्यादा बढ़ गई. इससे दुकान में रखे पटाखों में जोरदार धमाका हो गया. धमाके के कारण दुकान की छत का स्लैब ढह गया. इस हादसे में 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई.

पटाखों में धमाके से ढह गया दुकान का स्लैब:

जानकारी के मुताबिक, आग रात करीब 9 बजकर 56 मिनट पर अब्दुल हमीद मार्ग पर गेट नंबर 8 के पास स्थित पटाखों की दुकान में लगी. दुकान का आकार करीब 20x30 फीट बताया गया है. आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे. आग बिजली के तारों और अन्य सामान तक भी फैल गई. इसी दौरान पटाखों में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे दुकान का स्लैब गिर गया और स्थिति और गंभीर हो गई.


दुकान के अंदर मिला 16 साल के लड़के का शव:

हादसे के बाद 16 वर्षीय लड़का शाहनवाज नियाज खान लापता बताया जा रहा था. काफी तलाश के बाद उसका शव दुकान के अंदर मिला. आग की वजह से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था. उसे बीएमसी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, लड़के का शरीर 100 प्रतिशत तक जल चुका था. घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली विभाग, एंबुलेंस सेवा और बीएमसी की टीमों ने राहत और बचाव कार्य संभाला.

दिवाली पर भी मुंबई और पुणे में लगी थीं कई आग:

यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब त्योहारों के दौरान पटाखों से आग लगने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. आंकड़ों के अनुसार, दिवाली के दौरान मुंबई में आग लगने की 142 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें से 137 घटनाएं पटाखों से जुड़ी थीं. वहीं, पुणे में लक्ष्मी पूजन के दिन आग लगने की 94 घटनाएं सामने आई थीं.