menu-icon
India Daily

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के बाद अब सोनम रघुवंशी की दादी की मौत, पोती की करतूत से सदमे में थी

परिजनों ने कहा कि सोनम का भाई राखी बंधवाने शिलांग जेल जाने वाला था लेकिन दादी की मौत के बाद वह जा नहीं सका.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के बाद अब सोनम रघुवंशी की दादी की मौत, पोती की करतूत से सदमे में थी

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग जेल में बंद सोनम रघुवंशी की दादी गंगोटी बाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. परिवार के अनुसार, वह अपनी पोती की करतूत जानने के बाद से गहरे सदमे में थीं. इससे पहले, सोनम के कथित प्रेमी राज की दादी भी 18 जून को सदमे के कारण चल बसी थीं. गंगोटी बाई की तबीयत उनकी पोती के कृत्य की खबर के बाद से लगातार बिगड़ रही थी, और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली. 

रक्षाबंधन पर राखी भी नहीं बंधवा सका गोविंद

सोनम का भाई गोविंद इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन से मिलने शिलांग जाने वाला था, लेकिन दादी की मौत ने परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया. गोविंद ने कहा, "जब तक चार्जशीट फाइल नहीं होती और सच सामने नहीं आता, मैं सोनम से मिलने नहीं जाऊंगा." रक्षाबंधन के एक दिन पहले हुई इस घटना ने परिवार में मातम छा दिया. गोविंद ने पहले शिलांग का दौरा किया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह जमानत के लिए गया था या नहीं. 

जमानत याचिका खारिज, कानूनी जंग जारी

हाल ही में सोनम और राज की जमानत याचिका शिलांग कोर्ट ने खारिज कर दी थी. गोविंद को उम्मीद थी कि जब शिलाम जेम्स जैसे सह-आरोपियों को जमानत मिल गई, तो सोनम और राज को भी राहत मिल सकती है. हालांकि, राजा के परिवार ने वकील बदलकर कड़ी आपत्तियां दर्ज कीं, जिसके चलते दोनों की जमानत अर्जियां खारिज हो गईं.

मौत के कारणों पर परिवार वाले चुप

गंगोटी बाई की मौत के कारणों पर गोविंद का परिवार चुप्पी साधे हुए है. पहले मीडिया से मदद मांगने वाला परिवार अब दूरी बना रहा है. यह हत्याकांड और इसके परिणाम परिवारों के लिए दुख का सबब बन गए हैं.