बेंगलुरु: बेटियों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस कर रही मामले की जांच

बेंगलुरु के एक 5 स्टार होटल में एक दुखद घटना सामने आई है. कमरे में दो बच्चे मृत अवस्था में मिले और उनके पिता गंभीर रूप से घायल पाए गए.

Pinterest
Shilpa Srivastava

Bengaluru Murder-Suicide Case: बेंगलुरु के एक 5 स्टार होटल में एक दुखद घटना सामने आई है. कमरे में दो बच्चे मृत अवस्था में मिले और उनके पिता गंभीर रूप से घायल पाए गए. पुलिस इसे संदिग्ध हत्या-आत्महत्या का मामला मान रही है. 40 वर्षीय एसजी इमरान होटल के टॉयलेट में खून से लथपथ और गंभीर हालत में मिले. उनकी 10 और 5 साल की बेटियों के शव पास में बिस्तर पर पाए गए. 

मामले का पता चलते ही होटल सुरक्षा कर्मचारियों ने इमरान को तुरंत मणिपाल अस्पताल पहुंचाया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, इमरान को अपनी पत्नी पर किसी और से संबंध होने का शक था. सूत्रों के अनुसार, पिता नहीं चाहता था कि उनके बच्चे ऐसी मां के साथ बड़े हों, इसलिए उन्होंने बच्चों और खुद को खत्म करने का फैसला किया.  


अधिकारी ने कहा कि इमरान ने बच्चों को खुद मारने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आगे जांच करेगी. इमरान नागवारा के रहने वाले हैं. उनका पेशा क्या है, जो वजह उन्होंने बताई वही असली मकसद है या नहीं और घटना कैसे हुई, यह परिवार से संपर्क करने के बाद ही पता चलेगा.  

पुलिस मामले की कर रही जांच:

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिवार से बात करके और सबूत इकट्ठा करके असली वजह सामने आने की उम्मीद है. यह घटना बेहद दुखद है और शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. जांच पूरी होने तक और जानकारी का इंतजार है.