IPL 2026

बेंगलुरु में अपराध का अजीब मामला, अपने पति को किसी और के साथ संबंध बनाते देखना चाहती थी पत्नी, व्यक्ति के मना करने पर...

बेंगलुरु से अपराध का एक अनोखा मामला सामने आया है. इस मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि उसकी पत्नि उसके साथ यौन दुराचार करती थी.

Grok AI
Shanu Sharma

बेंगलुरु से अपराध का अजीब मामला सामने आया है. अजीब इसलिए क्योंकि आम तौर पर ऐसी अपराध की शिकायतें महिलाएं द्वारा की जाती है, लेकिन इस मामले में एक पुरुष ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए है. इस मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं और दोस्त के साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है.

अपराध का यह मामला शहर के जक्कूर इलाके की है. जिसमें एक 37 साल के व्यक्ति ने अपनी 31 वर्षीय पत्नी शिल्पा और ससुराल पक्ष के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. इस शिकायत में उत्पीड़न, यौन दुराचार, मानसिक क्रूरता, धोखाधड़ी और घर से जबरन निकालने की बात कही गई है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता नागरभावी का रहने वाला है. उसने बताया कि उसकी शादी शिल्पा से बेंगलुरु में एक निजी स्थान पर हुई थी, जिसके बाद दंपति जक्कूर के एक विला में रहने लगा. व्यक्ति ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी वैवाहिक जिंदगी में लगातार हस्तक्षेप किया, जिससे पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े होते थे.

उसने अपनी सास आशा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे घर में घुसने से रोका और बार-बार अपनी बेटी को छोड़ने के लिए भी कहा, ताकि किसके दूसरे वर को ढूंढा जा सके. वहीं ससुर माधव कृष्ण पर भी आरोप है कि उन्होंने व्यक्ति को धमकाने के लिए लोगों को उसके घर भेजा. शिकायतकर्ता का कहना है कि इन दखलों ने उनके रिश्ते को लगातार प्रभावित किया.

पत्नी और सुसराल वालों पर गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता ने सबसे ज्यादा गंभीर आरोप अपनी पत्नी शिल्पा पर लगाए गए हैं. व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. वह उसकी आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाती थी और उसकी जीवनशैली से असंतुष्ट रहती थी. आरोप है कि शिल्पा अमीर दोस्तों के साथ पार्टियों और शराब के कार्यक्रमों में समय बिताती थी. व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया. उसने कहा कि पत्नी ने उसे बार-बार यौन यातना दी, अश्लील वीडियो भेजे और उनमें दिखाए गए कामों को दोहराने का दबाव डाला. इसके अलावा, शिल्पा ने उसे अपनी एक सहेली के साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और निजी जिंदगी की बातें दूसरों के साथ साझा करने पर जोर दिया.

व्यक्ति ने बताया कि उसने यह मुद्दा दोनों परिवारों के सामने रखा. जिसके  बाद दोनों  के बीच सुलह की कोशिश की गई, लेकिन जब बात फिर भी सही नहीं हुआ तो पत्नी मां के साथ चेन्नई चली गई. साथ में व्यक्ति का 1.87 लाख रुपये नकदी, सोना-चांदी, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य निजी सामान रख लिए गए. केवल लैपटॉप और कपड़े ले जाने की आजादी दी गई.