रांची: झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) के फाइनल मैच के दौरान JSCA स्टेडियम में भारी भीड़भाड़ और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हजारों दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन वेस्ट गेट पर अचानक अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ङ घटना सोमवार को मैच शुरू होने से ठीक पहले हुई. दर्शक लंबे समय से गेट पर खड़े थे. सुरक्षा और प्रशासनिक देरी से लोगों का धैर्य टूट गया. भीड़ ने गेट तोड़ दिया और बैरिकेडिंग को धक्का मारकर अंदर घुसने की कोशिश की. इसी दौरान एक युवक और दो युवतियां भीड़ में फंस गईं और बुरी तरह घायल हो गईं. मौके पर मौजूद पैरामेडिक्स ने तुरंत तीनों घायलों को राज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
#WATCH | Jharkhand: A stampede-like situation arose at the JSCA Stadium in Ranchi during the final match of the Jharkhand T20 League due to an unexpectedly large crowd. More details awaited
Jharkhand Health Minister Irfan Ansari says- Hospitals have also been alerted for the… pic.twitter.com/CqlfHjTrC3— ANI (@ANI) June 23, 2026Also Read
- 16 साल बाद मिला बिछड़ा पिता...गले लगते ही फूट-फूटकर रो पड़ा बेटा, एक व्हाट्सएप मैसेज ने फिर से जोड़ा पूरा परिवार
- रांची की अवनी केजरीवाल को CBSE के री-इवैल्यूएशन में मिले 24 अतिरिक्त अंक, 500 में 500 स्कोर कर बनीं टॉपर
- रांची में सड़क किनारे मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद गाड़ी से कुचला; 42 हड्डियां टूटीं
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तुरंत इस घटना पर संज्ञान लिया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि JPL फाइनल मैच के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है. सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं. एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है और सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है.
JSCA स्टेडियम में झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) के फाइनल टी-20 मैच के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही मैंने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सक्रिय कर दिया है.
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) June 23, 2026
सिविल सर्जन एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है और सभी घायलों को…
भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को और मजबूत किया गया. जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई. घटना के बाद स्टेडियम की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.
#WATCH | Ranchi | An eyewitness of the stampede like situation outside JSCA Stadium says, "The maintenance here is terrible. It got incredibly overcrowded... The JSCA's system is completely useless. Nobody seems to care. People were having their phones stolen and their slippers… https://t.co/LeBGITvvs2 pic.twitter.com/Lv6504vgi4
— ANI (@ANI) June 23, 2026
दर्शक लंबे समय से टिकट और एंट्री को लेकर परेशान थे. मैच शुरू होने वाला था, तभी गेट पर भगदड़ मच गई. लोगों ने गेट तोड़ दिया और बैरिकेडिंग हटा दी. इस हादसे से स्टेडियम प्रबंधन, टिकट व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सवाल उठ रहे हैं.