शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दरिंदगी, शंटिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन में लड़की के साथ रेप; घटना को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
झारखंड के साहिबगंज जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर घिनौनी हरकत की. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
झारखंड के साहिबगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक महाराजपुर रेलवे स्टेशन के शंटिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया.
मिल रही जानकारी के मुताबिक पीड़िता तालझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता शनिवार के दिन अपने जीजा की दुकान के पास झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और उसे वहां से उठाकर ले गया. हालांकि आरोपी पहले से ही पीड़िता परिचित था. इसलिए अक्सर घर आता-जाता रहता था.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पहले से लड़की को शादी का वादा किया था. जिससे लड़की उसके झांसे में आ गई, बातचीत के बहाने आरोपी ने उसे महाराजपुर रेलवे स्टेशन बुलाया. जिसके बाद उसने वहां पहुंचकर उसे प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास शंटिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में ले गया. वहां उसने 14 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया.
आरोपी का नाम परमेश महतो बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. वो भी पीड़िता का इलाका तालझारी के नया टोला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर स्टेशन ले गया. पहले 10-15 मिनट तक शादी की बातें करके दबाव बनाया और फिर अपराध किया.
मामले पर लिया गया एक्शन
पीड़िता के जीजा ने महाराजपुर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज की गई. जिसके बाद पीड़िता को तुरंत साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया, वहां उसका मेडिकल जांच किया गया. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी और जगह-जगह तलाशी ली जा रही है.
अधिकारी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसे कंट्रोल करने के लिए परिवार और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है. इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
और पढ़ें
- 'ट्रिगर दबाने को तैयार हूं', होमुर्ज के बाद क्या बंद होने वाला है ये दूसरा स्ट्रेट? ईरान की लड़ाई में हूती विद्रोहियों की एंट्री
- गाजियाबाद से 6 जासूस गिरफ्तार! IP सोलर कैमरों से पाकिस्तान भेजते थे लाइव वीडियो, दिल्ली में था सेटअप
- शुगर मिल में सफाई करते समय अचानक चालू हो गई मशीन, मिक्सर में फंसे 3 मजदूर; एक की दर्दनाक मौत