Jharkhand: प्रेमिका की मौत के बाद आरोपी युवक ने चिता पर भरी मांग, शादी की रस्में पूरी कर दी मुखाग्नि
झारखंड के गिरिडीह में हैरान करने वाला मामला सामने आया. आरोपी की मौत के बाद हत्या के आरोपी युवक ने पुलिस हिरासत में शादी की रस्में निभाईं, चिता पर मांग में सिंदूर भरा और फिर मुखाग्नि दी. आरोपी ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है.
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक ने न केवल युवती को मुखाग्नि दी बल्कि उससे पहले शादी की रस्में भी पूरी कीं. बाकायदा चिता पर लाश की मांग में सिंदूर भरने के बाद अंतिम संस्कार किया गया. यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा के केंद्र में है.
चार महीने पहले हुई थी सगाई
मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक मनीष मुर्मू नाम के युवक की एक युवती के साथ चार माह पूर्व सगाई हुई थी. सगाई होने के बाद वह बिना शादी किए ही अपने घर ले गया और दोनों चार माह तक साथ ही रहे. युवती के परिवार वालों ने शादी करने का दवाब बनाया तो शुक्रवार को युवती की तबियत खराब बताई गई. शनिवार को युवती के परिजन मनीष के घर पहुंचे तो युवती गंभीर हालत में मिली परिवार वालों ने उसे गिरीडीह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. युवती की मौत के बाद परिजनों शव लेने से इंकार कर दिया. हारकर पुलिस शव को अपने साथ ले गई और रातभर थाने में रखा.
मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
मामले में युवती के पिता की ओर से मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है. युवती के पिता का आरोप है कि शादी करने से बचने के लिए उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया गया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. मनीष ने पुलिस हिरासत में पहले युवती के साथ शादी की रस्में पूरी कीं और उसके बाद मुखाग्नि दी. गिरीडीह का मामला पूर झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है.