West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बर्थडे मनाने के लिए राम रहीम को मिली पैरोल! 40 दिन के लिए फिर से जेल से बाहर आएगा बलात्कार का दोषी

बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फर्लो मिलने के तीन महीने बाद 40 दिन की पैरोल मिल गई है. स्वयंभू संत 2017 के बाद से कथित तौर पर 14वीं बार हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया है.

Shilpa Srivastava

Ram Rahim Parole: बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को तीन महीने बाद 40 दिन की पैरोल मिल गई है. इससे पहले 21 दिन की फर्लो मिली थी.  स्वयंभू संत 2017 के बाद से कथित तौर पर 14वीं बार जेल से बाहर आया है. यह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में था. अधिकारियों ने बताया कि गुरमीत राम रहीम आज सुबह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा आश्रम के लिए रवाना हो गया है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद साल 2019 में, उन्हें और तीन अन्य लोगों को पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप में भी दोषी पाया गया था. सिर्फ यही नहीं, राम रहीम को 2002 में अपने मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के लिए भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, इसके बाद उन्हें और चार अन्य लोगों (अवतार सिंह, कृष्ण लाल, जसबीर सिंह और सबदिल सिंह) को मई 2024 में मामले में बरी कर दिया गया था. 

कई बार जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम:

9 अप्रैल को राम रहीम को 21 दिन की फुर्लो दी गई थी. इससे पहले, उन्हें इस साल जनवरी में 20 दिन की पैरोल दी गई थी. 2022 में, राम रहीम तीन बार जेल से बाहर आया जिसमें पहली बार फरवरी में पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान 21 दिनों के लिए, फिर जून में हरियाणा में नगर निकाय चुनावों के दौरान एक महीने के लिए और फिर अक्टूबर में हरियाणा उपचुनावों के दौरान 40 दिनों के लिए. शामिल है. वहीं, अक्टूबर 2020 में हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान 40 दिनों की पैरोल पर भी राम रहीम बाहर आया था.

हालांकि, पैरोल के वाबजूद भी उन्हें चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग लेने, भाषण देने और चुनाव अवधि के दौरान राज्यों में रहने से रोक दिया गया था.