हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में 1 जुलाई से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम शुरू होगा. एसआईआर अभियान के दौरान हर मतदाता को बीएलओ से नामांकन पत्र प्राप्त करने के बाद भरकर देना होगा. उन्होंने बताया कि सूबे एसआईआर की तैयार 5 जून से शुरू कर दी जाएंगी. 10 दिन का समय तैयारियों के लिए रखा गया है, बाकायदा अधिकारियों को कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर 15 जून से बूथ लेबल अधिकारी (BLO) घर- घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के लिए हरियाणा में 20, 629 बूथ लेबल अधिकारी (BLO) नियुक्त किए गए हैं. सभी के नंबर संबंध पोलिंग स्टेशन पर प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि मतदाताओं को संपर्क करने में सुविधा हो सके. उन्होंने बताया कि राज्य में मतदाताओं की संख्या 2 करोड़, 6 लाख, 63 हजार, 155 है. यह आंकड़ा 12 मई तक पंजीकृत मतदाताओं का है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पिछली बार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 2002 में हुआ था. उन्होंने कहा कि एसआईआर को उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करना है ताकि उसमें किसी तरह की त्रूटि न रहने पाएं. ए. श्रीनिवासी ने हरियाणा के मतदाताओं से अपील की है कि आपके घर जब बीएलओ पहुंचे तो उसे सहयोग करें और सही- सही जानकारी उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का अपडेट होना बहुत आवश्यक है, हालांकि यह एक निरंतर प्रक्रिया है.