menu-icon
India Daily

Radhika Murder Case: रील वाली बात अफवाह, बेटी राधिका के टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज था पिता, पुलिस ने हत्या की सुलझाई गुत्थी

गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है. पुलिस को पूछ ताछ के दौरान हत्या की असली वजह का पता चला. जान लें कि मृतका राधिका यादव के पिता और आरोपी दीपक यादव को कोर्ट से बाहर लाया गया. उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Radhika Murder Case: रील वाली बात अफवाह, बेटी राधिका के टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज था पिता, पुलिस ने हत्या की सुलझाई गुत्थी

Radhika Murder Case: राधिका यादव हत्याकांड पर, गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है. खबर एजेंसी एएनआई की मानें तो हत्या की वजह वो नहीं है जो फैल रही है. असल में कुछ और ही है. दरअसल राधिका के पिता बेटी के टेनिस एकेडमी चलाने से खुश नहीं थे. जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि 'कल एक निजी अस्पताल ने सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि गोली लगने से घायल एक लड़की को अस्पताल लाया गया है. जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो लड़की मृत पाई गई. जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो पता चला कि उसका नाम राधिका था, उसकी उम्र 25 साल थी और वह एक टेनिस एकेडमी चलाती थी.

पुलिस ने आरोपी, उसके पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया और मौके से हत्या का हथियार, एक लाइसेंसी पिस्तौल, ज़ब्त कर ली. आरोपी से पूछताछ करने पर, उसने अपनी बेटी द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से नाराज होने की बात स्वीकार की.

ये है हत्या की असली वजह 

आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि इस बात को लेकर अक्सर उसके और उसकी बेटी के बीच में बहस होती थी. पिता का कहना था कि वो आर्थिक रूप से संपन्न है, इसलिए उसकी बेटी को एकेडमी चलाने की जरूरत नहीं है. इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर बहस होती थी. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है. पूरी जांच साइंटिफिकली तरीके से की जा रही है. पुलिस के पहुंचने पर वह घर पर ही मिला और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूरा मामला लड़की द्वारा टेनिस एकेडमी चलाने के कारण था.

हत्यारे पिता ने कबूल किया गुनाह 

आरोपी के पास कई संपत्तियां थीं और वह किराए से अच्छी कमाई करता था. वह आर्थिक रूप से संपन्न है. हर दूसरा कारण टेनिस एकेडमी  के अलावा कोई अन्य घटना अफवाह है और जांच के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है. आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है.

गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड ,मृतका राधिका यादव के पिता और आरोपी दीपक यादव को कोर्ट से बाहर लाया गया. उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.