West Bengal Assembly Election 2026 US Israel Iran War

मैगी-आइसक्रीम खाते ही लड़की के मुंह से निकलने लगा झाग! कोठी में झाडू-पोछा करती थी लड़की

फरदीबाद में एक 22 साल की लड़की की मौत मैगी और आइसक्रीम खाने से हो गई. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा.

AI Grok
Shanu Sharma

हरियाणा के फरीदाबाद से एक अजीब खबर सामने आई है. ग्रीन फील्ड कॉलोनी में कोठी के अंदर काम करने वाली एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मिल रही जानकारी मुताबिक युवती ने मौत से पहले मैगी और आइसक्रीम खाई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़गई.

युवती के परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है. उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है. हालांकि अभी तक इसके पीछे का असली कारण पता नहीं चल पाया है.

परिवार वालों ने लगाया मालिक पर आरोप

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 22 साल की लड़की सोमा खातून पिछले कई सालों से राकेश गुजराल नाम के व्यक्ति के कोठी में झाडू-पोछा का काम करती थी. हालांकि इससे पहले किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है. लेकिन घटना के दिन देर रात लड़की के परिवार वालों को मालिक के यहां से कॉल आया, जिसपर बताया गया  कि उनकी बेटी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं पीड़ित की मां ने पुलिस से न्याय की मांग की है. 

पुलिस ने दी मामले की पूरी जानकारी 

युवती की मां का कहना है कि उनकी बच्ची को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी. ऐसे में मैगी खाने से या फिर आइसक्रीम खाने से झाग कैसे निकल सकते हैं. महिला ने बताया कि चार बच्चों में ये बेटी सबसे छोटी थी. वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की पिछले तीन सालों से गुजराल के घर में काम कर रही थी. मालिक की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है. उसने बताया की लड़की कुछ देर पहले मैगी खाई और फिर आइस्क्रीम खाई, जिसके बाद उसके मुंह से झाक निकलने शुरु हो गए. उन्होंने लड़की की तबीयत पहले से खराब होने की बात कही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद कई खुलासे हो सकते हैं.