नई दिल्ली: दांडी यात्रा दिवस के अवसर पर मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा की गईं विभिन्न पदयात्राओं के सजीव चित्रों और तथ्यों से सजी ऐतिहासिक कॉफी टेबल बुक का नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में लोकार्पण किया गया.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में दांडी यात्रा मार्ग पर पर श्री पटेल ने अपने सहयोगियों के साथ 5 दिवसीय पदयात्रा की थी, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रवाना किया था. बुक के लोकार्पण के बाद श्री पटेल ने ट्वीट किया-
सुखद संयोग, दांडी यात्रा दिवस है,२०२१ में मैंने इस दांडी यात्रा मार्ग पर ५दिन अपने सहयोगियों के साथ जो यात्रा की थी,उसके चित्रों को मेरे मित्र एवं सहयोगी वरिष्ठ पत्रकार मा @Rakeshshukla_7 जी ने एक सुन्दर एवं तथ्यात्मक पुस्तक (काफी टेबल बुक)का रूप दिया .जिसे मध्यप्रदेश भवन में… pic.twitter.com/ZCk3v6AQ3C
— Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन) (@prahladspatel) March 12, 2026Also Read
- दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बसों में पिंक कार्ड के बिना भी मिलेगा फ्री सफर
- सिर सहलाते ही आंसू निकल आते हैं, पिता हाथ थाम लेते हैं; 'इच्छामृत्यु' से पहले हरीश राणा के आखिरी दिनों में गमों में डूबा परिवार
- दिल्ली में LPG की कमी से घबराए लोग, हजारों घरों से PNG कनेक्शन के लिए तेजी से आ रहे हैं आवेदन
5 दिन अपने सहयोगियों के साथ जो यात्रा की थी,उसके चित्रों को एक सुन्दर एवं तथ्यात्मक पुस्तक (काफी टेबल बुक) का रूप दिया गया, जिसे मध्यप्रदेश भवन में मित्रों के साथ लोकार्पित किया. यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला ने लिखी है. इस अवसर पर मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी, जी न्यूज डिजिटल के CBO प्रियदर्शन गर्ग, आलोक मोहन नायक और मित्रगण उपस्थित रहे.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बुक में 'हर पग देता अनुभूति' शीर्षक से अपनी पदयात्रा के सामाजिक, राष्ट्रीय और आध्यात्मिक महत्व को सुंदरता से बयां किया गया है. पदयात्रा केवल चलना नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और समाज से जुड़ने का एक माध्यम है. यह मन, शरीर और विचारों को संतुलित करने का अवसर देती है.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणादायी दांडी मार्च (पदयात्रा) को दर्शनम् संस्था द्वारा संकलित करने का कार्य सराहनीय है. इस तरह का संकलन समाज के पथ प्रदर्शन में सहयोगी की भूमिका निभाता है.
मंत्री श्री पटेल ने आगे लिखा कि, मैंने, गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर नशामुक्ति और ग्राम स्वावलंबन के लिए 16 अगस्त, 2019 से 19 अगस्त, 2019 तक चार दिन में 10 किमी की ग्राम स्वराज पदयात्रा भी की है.