menu-icon
India Daily

दिल्ली के उत्तम नगर में मेट्रो के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, 5 दिन में दूसरी घटना

45 साल के महाराज सिंह ने कथित तौर पर दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली. पांच दिनों में यह ऐसी दूसरी घटना है. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
दिल्ली के उत्तम नगर में मेट्रो के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, 5 दिन में दूसरी घटना
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पांच दिनों के अंदर उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर यह दूसरी आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां पर कथित तौर पर ट्रैक पर कूदने से 45 साल के एक आदमी की मौत हो गई. मरने वाले की पहचान महाराज सिंह के तौर पर हुई है, जो राजस्थान के करोली जिले के हांडू राम के बेटे थे. वह सफेदी का काम करते थे. उनकी बॉडी ट्रैक से बरामद की गई और DDU हॉस्पिटल ले जाया गया.

महाराज सिंह कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और RML हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. घटना से ठीक एक दिन पहले वह इलाज के लिए हॉस्पिटल गए थे. वह अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी, 18 साल की एक बेटी और 17 और 20 साल के दो बेटे हैं.

पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी है. अधिकारी घटनास्थल के आस-पास के हालात की जांच कर रहे हैं.

कुछ दिन पहले भी हुई ऐसी घटना

अभी कुछ दिनों पहले भी दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन पर एक 17 साल के लड़के ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी. लड़का कोचिंग क्लास में जाता था और पर्सनल प्रॉब्लम से परेशान था.

डिप्टी कमिश्नर ने क्या बताया?

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:07 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक आदमी मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गया है. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि वह आदमी उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से ट्रैक पर कूदा था और बाद में द्वारका से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया.

शुरुआती जांच में क्या आया सामने?

मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का 12वीं क्लास में पढ़ते हुए एक कोचिंग सेंटर से ट्रेनिंग ले रहा था. पुलिस ने बताया कि वह पर्सनल प्रॉब्लम से परेशान था. पीड़ित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसके पिता बस ड्राइवर हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है.