menu-icon
India Daily

दिल्ली में कई स्कूलों को एक बार फिर मिली बम की धमकी, जांच जारी

दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, लोधी रोड को ईमेल से बम की धमकी मिली है. 

Shilpa Shrivastava
दिल्ली में कई स्कूलों को एक बार फिर मिली बम की धमकी, जांच जारी
Courtesy: ANI X

दिल्ली में स्कूलों को अक्सर बम की धमकी मिलती ही रहती है. आज भी दिल्ली के कुछ इलाकों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, लोधी रोड को ईमेल से बम की धमकी मिली है. अधिकारियों ने कंफर्म करते हुए कहा है कि ये धमकियां मेल के जरिए भेजी गई है. सिक्योरिटी टीमों और लोकल पुलिस ने दोनों कैंपस में शुरुआती जांच शुरू कर दी है. फिलहाल कोई भी संदिग्ध सामान या डिवाइस नहीं मिली है. 

पुलिस ने स्कूल के कैंपस के आस-पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. पुलिस आगे की धमकियों पर नजर रखने की कोशिश कर रही है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस धमकी का सोर्स क्या है. लोगों से इलाके में किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी की रिपोर्ट करने की अपील की है.

4 दिनों में मिली दूसरी धमकी:

बता दें कि यह तब हुआ जब कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के कई स्कूलों बम की धमकी मिली थी. हाल ही में CBSE परीक्षा शुरू हुई थी. अधिकारियों के अनुसार, करीब तीन स्कूलों को बम की धमकी तब मिली जब छात्र अपनी CBSE क्लास 12 की परीक्षा 2026 दे रहे थे. 

पीटीआई के अनुसार, एक DFS अधिकारी ने बताया, "हमें तीन स्कूलों को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में जानकारी मिली, जिसमें द्वारका में CRPF पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल, और पश्चिम एन्क्लेव में DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल है. बता दें कि एहतियात के तौर पर फायर टेंडर और बचाव दल भी तुरंत जगह पर पहुंच गए थे. 

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही अलर्ट मिला, उसके तुरंत बाद ही पुलिस टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को स्कूलों में तैनात किया गया.