दिल्ली में दिनदहाड़े गुस्साए युवक ने तोड़ डाले बस के शीशे, वीडियो देख भड़के सभी यूजर्स
Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक को रोड पर खड़ी बस के सारे शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है.
Delhi Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक को रोड पर खड़ी बस के सारे शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 बस सड़क किनारे खड़ी है और एक युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर बिना कुछ बोले वह बस के एक-एक कर सारे शीशे तोड़ना शुरू कर देता है.
Also Read
- IPL 2025 से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ को मिला बड़ा सम्मान, श्रेयस, सूर्या और रहाणे की लिस्ट में हुए शामिल
- MBSE HSLC Result 2025 out: 77% छात्र पास, पीसी लालथकिमी ने मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 में किया टॉप ; स्कोरकार्ड
- Supreme Court On Pegasus: 'देशद्रोहियों के खिलाफ इस्तेमाल अनुचित नहीं', पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त राय
गुस्से में था युवक
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक बहुत गुस्से में था और वह चिल्ला भी रहा था. लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था. युवक की इस हरकत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. घटना के दौरान कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, लेकिन युवक बिना डरे गुस्से में दिखाई दे रहा है. वहीं, कुछ लोगों ने डर के मारे दूरी बनाए रखी, तो कुछ सिर्फ तमाशा देख रहे थे.
वायरल वीडियो आया सामने
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Abhimanyu1305 नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देश की राजधानी में अराजकता, एक व्यक्ति ने बस के सारे शीशे तोड़ दिए. हो सकता है बस वाले ने कोई गलती की हो लेकिन उसके लिए पुलिस को शिकायत करनी चाहिए थी.'