‘जिंदा जलने के लिए छोड़ दो…’ दिल्ली में पत्नी ने पति को किया आग के हवाले, सास भी थी शामिल

दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसकी पत्नी और सास ने जिंदा जलाकर मार डाला. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: जहां एक तरफ दीपिका और ट्विशा की मौत की खबर से देश उभर नहीं पाया था. वहीं, दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले से एक और मामला सामने आ गया है. हालांकि, यह मामला किसी महिला का नहीं बल्कि एक व्यक्ति का है. जहांगीरपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसकी पत्नी और सास ने जिंदा जलाकर मार डाला. जैसे ही पुलिस को इस वाक्ये का पता चला, तो मां-बेटी को हिरासत में ले लिया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

कैसे खुला मौत का राज?

बता दें कि जस घर में यह घटना हुई, उस घर की मालकिन से सारी सच्चाई बताई. उसने कहा कि कल रात करीब साढ़े 8 बजे जब आग लगने की खबर फैली तो उसका पति, सास घर के अंदर ही थे. उन्हें ऐसा लगा कि आग कि वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. जब आग ही खबर फैली तो लोग उनके दरवाजे पर जमा होने लगे. फिर लोगों ने बताया कि आग उनके घर के अंदर ही लगी है. 

इसके बाद महिला जब अपने घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि एक व्यक्ति नीते की तरफ उतर रहा है और वो पूरी तरह से आग की लपटों से घिरा हुआ है. देखते ही देखते वो सीढ़ियों से नीचे गिर गया. महिला ने बताया कि वो बिना कपड़ों के साथ और उसका शरीर पूरी तरह से जल चुका था. करीब 10 मिनट तक वह वहीं पड़ा रहा. इसके बाद उसने अपना बयान दिया. 

व्यक्ति ने मरने से पहले दिया अपना बयान:

महिला ने बताया कि उसने पुलिस को कॉल लगाया. साथ ही एम्बुलेंस को भी फोन किया. इसके बाद पुलिस थाने से एक अधिकारी आए. उन्होंने व्यक्ति का बयान अपने फोन में रिकॉर्ड किया. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी और उसकी सास ने उसे आग लगाई है. इन दोनों के अलावा 2 से 3 लोगों ने उनकी मदद की है. 

व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसका कई पुरुषों के साथ संबंध था. इस घटना के बाद व्यक्ति की पत्नी ने नीचे आने से साफ मना कर दिया. सिर्फ इतना ही नहीं, उसने यहां तक कह दिया कि उसे बस जलने के लिए वहीं छोड़ दिया जाए. बयान लेने के बाद पत्नी और सास को गिरफ्तार लिया. इसके बाद एम्बुलेंस में व्यक्ति को लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पति ने घरेलू कलह के चलते खुद को आग लगाई है. अभी व्यक्ति की मौत को लेकर जांच चल रही है.