menu-icon
India Daily

दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री! जोरदार बारिश के साथ गर्मी से राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Rain: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लोगों को गुरुवार सुबह ठंडी और राहत भरी सुबह मिली. आसमान में घने काले बादल छाए रहे और जोरदार बारिश हुई.

Shilpa Shrivastava
दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री! जोरदार बारिश के साथ गर्मी से राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट
Courtesy: ANI X

Delhi Rain: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लोगों को गुरुवार सुबह ठंडी और राहत भरी सुबह मिली. आसमान में घने काले बादल छाए रहे और जोरदार बारिश हुई. इससे पिछले कई दिनों से चल रही गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सुबह से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. 

विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं (60-80 किलोमीटर प्रति घंटा, कभी-कभी 100 किलोमीटर तक) चलने की संभावना है. कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मानसून कब आएगा?

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने की संभावना है. इसके बाद उत्तर भारत के कई और इलाकों में मानसून आगे बढ़ेगा. कल यानी बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 34.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम था. गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम ठंडा बना रहेगा.

बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की भी खबरें आई हैं. लोग घरों में रहकर इस ठंडक का आनंद ले रहे हैं. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, इसलिए अनावश्यक बाहर न निकलें.