World Tourism Day: आज फ्री में घूमें दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक, विश्व पर्यटन दिवस पर खास मौका
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा. इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता, जिम्मेदार पर्यटन और विरासत संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज रविवार को दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य लोगों को दिल्ली की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना और पर्यटन को बढ़ावा देना है.
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी. इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को दिल्ली की विरासत के बारे में जानकारी देने के साथ स्मारकों के संरक्षण, स्वच्छता और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति जागरूक किया जाएगा.
पर्यटकों को मिलेगा विरासत संरक्षण का संदेश
ऐतिहासिक स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों को धरोहर स्थलों को साफ रखने और उनके संरक्षण में सहयोग करने का संदेश दिया जाएगा. पर्यटन दिवस के कार्यक्रमों में विरासत स्थलों की अहमियत और उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की जरूरत पर भी जोर दिया जाएगा.
Also Read
पहले दिन हुआ विशेष हेरिटेज टूर
विश्व पर्यटन दिवस से एक दिन पहले दिल्ली पर्यटन विभाग ने स्वच्छता और पर्यटन का संदेश देने के लिए विशेष विरासत भ्रमण का आयोजन किया. सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्रीय पर्यटक मार्गदर्शक संघ, दिल्ली के सदस्यों को डबल डेकर बस से दिल्ली की विरासत का भ्रमण कराया गया.
इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले चेंज ऑफ गार्ड समारोह का भी अवलोकन कराया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटक मार्गदर्शकों को दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ उन्हें स्वच्छता और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक करना था.
दिल्ली की विरासत देखने का खास मौका
विश्व पर्यटन दिवस पर नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों को देखने का एक खास मौका है. पर्यटक इस अवसर पर राजधानी की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जान सकते हैं और साथ ही धरोहरों की साफ-सफाई और संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दे सकते हैं.