Dust storms at IGI airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर धूल भरी आंधी का कहर, कई फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट, यात्री परेशान
दिल्ली और NCR में रविवार शाम को आई तेज धूल भरी आंधी ने जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात को भी प्रभावित किया. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में व्यवधान देखा गया, जिसके चलते कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा.
Dust storms IGI airport: दिल्ली और NCR में रविवार शाम को आई तेज धूल भरी आंधी ने जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात को भी प्रभावित किया. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में व्यवधान देखा गया, जिसके चलते कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. मौसम की इस अचानक करवट ने यात्रियों को सतर्क रहने और नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है.
ताजा अपडेट के मुताबिक, रविवार शाम 5:00 से 5:30 बजे के बीच दिल्ली आने वाली कम से कम चार उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया। इनमें जयपुर से आने वाली दो उड़ानें और चंडीगढ़ व अमृतसर से एक-एक उड़ान शामिल हैं। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें. दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली में खराब मौसम की वजह से, दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है.