menu-icon
India Daily

DPS द्वारका को मिली बम की धमकी, स्कूल कराया गया खाली

Bomb Threat In DPS Dwarka: स्कूलों को बम की धमकी देने वाले ईमेल आने के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है.

Shilpa Shrivastava
DPS द्वारका को मिली बम की धमकी, स्कूल कराया गया खाली

Bomb Threat In DPS Dwarka: स्कूलों को बम की धमकी देने वाले ईमेल आने के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है. बता दें कि द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज सुबह बम की धमकी का कॉल आया. सुरक्षा के मद्देनजर स्टाफ और बच्चों को सुरक्षित बिल्डिंग से बाहर निकाला गया. दिल्ली फायर सर्विस ने पुष्टि कर बताया कि पुलिस और बॉम्ब स्क्वाड घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूरे परिसर की अच्छे से तलाशी की जा रही है.

बॉम्ब स्क्वाड और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि आखिर ये मेल कहां से आया है और किसने भेजा है. इससे पहले कई बार दिल्ली के स्कूलों को ऐसे ई-मेल आने के मामले सामने आते रहे हैं.

बता दें कि 18 जुलाई को भी, राष्ट्रीय राजधानी के 20 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली. इनमें रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल शामिल हैं, जिन्हें अपने परिसर में विस्फोटक होने की चेतावनी वाले ईमेल मिले हैं. अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बॉम्ब स्क्वाड और फायर सर्विस डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं. एहतियात के तौर पर दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया.

बेंगलुरु के 40 स्कूलों में भी आया था ईमेल:

बता दें कि जुलाई महीने में बेंगलुरु में 40 प्राइवेट स्कूलों को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला. इस ईमेल में सभी क्लासेज में बस रखने जाने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद पुलिस, बॉम्ब स्क्वाड़ और इमरजेंसी सर्विसेज को तलाशी अभियान चलाना पड़ा. आरआर नगर और केंगेरी जैसे इलाकों के स्कूल भी निशाने पर थे. हालांकि, तलाशी के बाद कोई बॉम्ब या विस्फोटक नहीं मिला.

इस ईमेल में लिखा था, "मैं तुम सब को इस दुनिया से मिटा दूंगा. एक भी जिंदा नहीं बचेगा." "जब मैं न्यूज देखूंगा तो मुझे खुशी से हंसी आएगी... और मैं देखूंगा कि माता-पिता स्कूल पहुंचेंगे और उनके बच्चों के ठंडे, क्षत-विक्षत शरीर उनका स्वागत करेंगे."