menu-icon
India Daily

Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मौसम का बदला रंग, चली भरी धूल आंधी, रात 9 बजे तक IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार को अचानक मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. यहां शाम अचानक तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने चारों तरफ अंधेरा कर दिया.

garima
Edited By: Garima Singh
Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मौसम का बदला रंग, चली भरी धूल आंधी, रात 9 बजे तक IMD ने जारी किया अलर्ट
Courtesy: x

Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को अचानक मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. यहां शाम अचानक तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने चारों तरफ अंधेरा कर दिया. वीडियो में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आई आंधी-तूफान का नजारा देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली में रात 9 बजे तक अंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यहां तेज हवाओं की वजह से दिल्ली गेट के पास एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिसकी चपेट में एक बाइक आ गई. बाइक के ऊपर पेड़ गिरने से बाइक चकनाचूर हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क पर से हटाकर किनारे करने का काम जारी है.

वहीं दूसरी ओर मंडी हाउस से भी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सड़क पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया. गाड़ियों की कतारें लग गईं.

Topics