menu-icon
India Daily

दिल्ली में किसान पंचायत को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर निकलने से बचें

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान पंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिससे वो लोगों को परेशान न हो. 

Shilpa Shrivastava
दिल्ली में किसान पंचायत को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर निकलने से बचें
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आज यानी 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान पंचायत होने वाली है. यह किसानों की एक बड़ी बैठक है. इसमें देशभर के किसान शामिल होंगे. इस बैठक में किसान अपनी मांगें रखेंगे, जिसमें एमएसपी की गारंटी कानून, कर्ज माफी, और अन्य खेती से जुड़ी समस्याएं शामिल होंगी. बता दें कि यह पंचायत शांतिपूर्ण है और संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हो रही है. यह सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक चलेगी.

इस बैठक में किसान बड़ी संख्या में आ रहे हैं, जिससे रामलीला मैदान और आसपास इलाकों में बहुत भीड़ हो जाएगी. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है, जिससे लोगों को परेशानी कम हो. एडवाइजरी के सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक पर खास नियम लागू रहेंगे.

इन रास्तों पर ट्रैफिक को रोका जाएगा: 

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इन रास्तों पर ट्रैफिक रोका जा सकता है या मोड़ा जा सकता है, जिसमें जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट के आसपास का एरिया शामिल हैं. इसके अलावा अजमेरी गेट से रामलीला मैदान की तरफ आसफ अली रोड से गाड़ियां नहीं जा सकेंगी. कई जगहों पर जाम लग सकता है.

ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली वालों से किया आग्रह: 

  • जो रास्ते बताए गए हैं उनसे बचकर चलें. 

  • घर से निकलने से पहले प्लानिंग कर लें कि आप कहां से जाना चाहते हैं. 

  • ज्यादा समय लेकर निकलें.

  • जहां संभव हो, मेट्रो, बस या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.

  • ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर, फेसबुक या अन्य चैनलों पर नजर रखें.

ध्यान देने योग्य बात: अगर आप आज दिल्ली में हैं या आसपास से गुजरने वाले हैं, तो सावधानी बरतें. थोड़ा इंतजार करें या दूसरा रास्ता चुनें जिससे आपको परेशानी न हो.