menu-icon
India Daily

दिल्ली के मजलिस पार्क में सिलेंडर ब्लास्ट, बचाव अभियान के दौरान दूसरा धमाका; 14 लोग झुलसे

दिल्ली के मजलिस पार्क के एक मकान में आज एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई. इस घटना में 14 लोगों के घायल होने की खबर है. जिसमें पुलिस और बचावकर्मी शामिल हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
दिल्ली के मजलिस पार्क में सिलेंडर ब्लास्ट, बचाव अभियान के दौरान दूसरा धमाका; 14 लोग झुलसे
Courtesy: X (@ANI)

दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार की सुबह एक स्टिल्ट-प्लस-चार मंजिला इमारत में आग लग गई. आग इतना भयावह था कि इसमें 14 से ज्यादा लोग झुलस गए. मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा एलपीजी सिलेंडर के फटने की वजह से हुआ. सिलेंडर फटने के बाद इमारत के ग्राउंड फ्लोर यानी स्टिल्ट क्षेत्र में अचानक आग फैल गई.

दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आग स्टिल्ट फ्लोर पर लगी, जहां घरेलू सामान रैक पर रखे हुए थे और एक कार भी खड़ी थी. आग की लपटे फैलतादेख स्थानीय लोग घर से आनन-फानन में बाहर निकलें. इसके बाद वहां मौजूद निवासी ने बहादुरी दिखाते हुए कार को वहां से बाहर निकालने की कोशिश, ताकी आग पेट्रोल के कारण और ज्यादा ना फैल जाए. 

बचाव ऑपरेशन के दौरान एक और धमाका

मामले की जानकारी मिलते ही वहां पर दमकल की गाड़ियां पहुंची. जिसके बाद पानी की तेज धार से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. हालांकि ऑपरेशन के बीच में ही एक और एलपीजी ब्लास्ट हो गया. जिसकी वजह से एक बड़ा आग का गोला घर में नजर आया. यह धमाका इतना जोरदार था कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए. बचाव दल का भी एक व्यक्ति इस आग में बुरी तरह से झुलस गया. जानकारी के मुताबिक तीन अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं. वहीं आठ आम नागरिकों का भी नुकसान हुआ है. इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी आग के लपेटे में आ गए हैं. 

सफदरजंग अस्पताल में घायलों को करवाया गया भर्ती

इस घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. डॉक्टर ने घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बताई है. वहीं दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच के मुताबिक इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्टिल्ट फ्लोर पर रखे सामान या शॉट सर्किट के कारण  पहले आग लगी. इसी बीच सिलेंडर विस्फोट ने स्थिति को गंभीर बना दिया. घटना से इलाके में डर का माहौल है. पुलिस ने लोगों को घरों में सिलेंडरों को खुले स्थान पर न रखने रखने की सलाह दी है.